The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- वरिष्ठ पत्रकार विनोद भसीन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

विनेोद भसीन

बरेलीः वरिष्ठ पत्रकार विनोद भसीन का पार्थिव शरीर आज शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। परिवारीजनों, मित्र-रिश्तेदारों, साथी पत्रकारों और सामाजिक-राजनीतिक संगठन से जुड़े लोगों की उपस्थिति में मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। गया। वह हिन्दुस्तान, विश्व मानव समेत कई समाचारपत्रों में लम्बे समय तक कार्यरत रहे।

विनोद भसीन का पत्रकार कॉलोनी, प्रियदर्शिनी नगर स्थित निवास पर गुरुवार की रात निधन हो गया था। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। स्टेडियम रोड स्थित एक हॉस्पिटल की देखरेख मेंउनका इलाज चल रहा था। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा),  बरेली के महामंत्री रहे विनोद भसीन की अंत्येष्टि में उपजा प्रेस क्लब बरेली के अध्यक्ष पवन सक्सेना, महामंत्री धर्मेंद्र बंटी,, उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, भगवान स्वरूप, गुलशन आनंद सहित उनके शुभचिंतक शामिल रहे। वह अपने पीछे पत्नी सुमन भसीन एवं विवाहित पुत्री जगजीत रूही को रोता-बिलखता छोड़ गए।

error: Content is protected !!