The Voice of Bareilly since 2010

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक में बनी इस माह के कार्यक्रमों की रूपरेखा

BareillyLive: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 5680/80-81 की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में अनुपम नगर में संपन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने पूर्व में किये गये कार्यों का वर्णन किया। ततपश्चात आगामी कार्यक्रम के बारे में सूचना देते हुए बताया कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा माल्यापर्ण कार्यक्रम आयोजित होगा एवं 14 जनवरी को कचहरी पर खिचड़ी भोज का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने अयोध्या में भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी से 22 जनवरी को अपने अपने घरों पर दीपोत्सव मनाने का आग्रह भी किया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूर्ण मनोभाव के साथ 22 जनवरी को एक उत्सव के रूप में मनाने का सकंल्प भी लिया। बैठक के उपरांत जिलाध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सदस्यों व पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की मासिक बैठक में सुधीर मोहन, कोषाध्यक्ष श्यामदीप सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश सक्सेना, महानगर अध्यक्ष मीरा मोहन, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, शोभा सक्सेना, सचिव सुनील कुमार सक्सेना, युवा अध्यक्ष अमित आनंद, उपाध्यक्ष संजीब कुमार सक्सेना, सक्षम महान, शिवाजी सक्सेना, स्नेह राज सक्सेना, निधि सक्सेना, सर्वेश सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!