Bareilly News

कवियत्री शिल्पी सक्सेना का राम राज्य गीत सुन श्रीराम के नारों से गूँज उठा आसमान

BareillyLive : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा निर्मल रिजौर्ट बरेली में होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का हाल ही में आयोजन किया गया। जिसमें कवियों से अपने शब्दों से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। जिसमें

ओज की कवियित्री शिल्पी सक्सेना ने पढ़ा, कि

लिखना है गीत लिखो जन के मन के गीतों का क्या होगा पायल घुँघरू कंगन चंदन मन के वंदन का क्या होगा, जूड़ा लाली बिंदिया काजल सावन भादों काले बादल चंचल पुरवा चंचल चितवन आंचल के रंग का क्या होगा।। लिखना है….

तथा श्रीराम राज्य को परिभाषित करते हुए कहा कि,

राम राज की ओर चलें अब राम राज की ओर श्री राम जय जय श्री राम गूंजे चारों ओर एक घाट पर पिएं साथ में सभी जन अब नीर कोई न निर्धन पीड़ित कोई पड़े न विपदा भीर न्याय मिले बस एक भाव से रहे न कोई भेद सड़क मार्ग निर्विघ्न रहें सब हो तरुवर और नीर। राम…..

नीच ऊंच का भेद रहे न रहे सनातन भाव ज्ञानवान शिक्षित हों सारे हो न कुछ अपवाद। मधुर वचन के भाव रहे सब हो न ईर्ष्या द्वेष भाव। इस तरह रहे सभी के जब भी हो संवाद। राम….

घण्टे शंख बजे मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त भोर। हो निर्विघ्न सभी का जीवन रहे न कोई रोग प्रगति पथ पर बढ़ते जाएं आयें नए विचार। कर्म करे निश्चिंत रहें सब राम हाथ में डोर। राम….

डॉ निशा शर्मा ने पढ़ा, सच्चा सौदा कर लिया मैंने, तुमसे प्यार कर लिया मैंने,

कवियत्री सरोज सरग़म ने पढ़ा, मैं तुम्हारी ही चित्रकारी हूं इश्क में दिल जान हारी हूँ,

हास्य कवि निर्मल सक्सेना ने सबको हास्य का ठहाका लगवाया। गीतकार व कवि कमल सक्सेना के गीतों पर श्रोता खूब झूमे। कवि सम्मेलन में कवि रोहित राकेश का अद्भुत संचालन रहा। कार्यक्रम के आरंभ में दीप प्रज्वलन कैन्ट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी विधायक राघवेन्द्र शर्मा, मीरगंज विधायक डी सी वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवीन अग्रवाल ने की। सरंक्षक विष्णु अग्रवाल, शिखा मेहरोत्रा, शालिनी जौहरी आदि उपस्थित रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

10 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

10 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

12 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

12 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago