बरेली लाइव। ठाकुर महासभा की एक बैठक आज जिलाध्यक्ष सपन प्रताप सोलंकी के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें राष्ट्रीय सचिव सुनील सिंह तोमर, उत्तर प्रदेश सचिव डॉ हरिओम सिंह भदौरिया, ब्रज प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप सिंह परमार, ब्रज प्रदेश मंत्री ऋषि रंजन सिंह, ब्रज प्रदेश मंत्री युवा प्रकोष्ठ राहुल सिंह राठौड़, ब्रज प्रदेश सचिव देवी सिंह रघुवंशी, बरेली मंडल महामंत्री चक्रपाल सिंह परमार, बरेली मंडल उपाध्यक्ष रावेंद्र पाल सिंह, बरेली जिलाध्यक्ष सपन प्रताप सोलंकी, जिला मंत्री बरेली बृजेश सिंह वैश्य, बरेली जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गौतम, बरेली जिला उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह, बरेली जिला सचिव सत्यम ठाकुर, बरेली जिला सचिव नरेंद्र सिंह तोमर, बरेली जिला सदस्य डॉ बीके सिंह चौहान, योगेश सिंह चौहान, आशु सिंह कठेरिया दातागंज, अमित कुमार सिंह, ओमपाल सिंह रघुवंशी, श्रीपाल सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक में अपने विचार रखते हुए सुनील सिंह तोमर ने कहा कि हम लोग हर तरह के कार्यो में आगे रहते है चाहे वो समाज सेवा से जुड़ा हो या हमारे किसी सदस्य का निजी कार्य हो, हमारी एकता ही हमारी असली शक्ति है समाज निर्माण में हमारा महती योगदान है हमारी रगों में देशप्रेम लहू बन के दौड़ता है, कोई भी सरकार हमारे बगैर नहीं बन सकती। इस मिट्टी के लिए हम जान दे भी सकते हैं और ले भी सकते हैं। बैठक में इस साल के दौरान होने वाले आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। अंत में जिलाध्यक्ष सपन प्रताप ने सबका आभार व्यक्त किया।
Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…
Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…
Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…
Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…
Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…
Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…