Bareilly News

फिलहाल रहम के मूड में नहीं मौसम, 22 जनवरी तक पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

नई दिल्ली। (Weather Updates) ठंड में ठिठुरते उत्तर भारत को अगले दो दिन तक किसी तरह की राहत की उम्मीद नहीं हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि हालात 22 जनवरी तक ऐसे ही रहेंगे। इसके साथ ही मौसम खुश्क रहेगा और हल्की बारिश की भी संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 22 जनवरी तक उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड में घने कोहरे और शीतलहर का कहर जारी रहेगा। बिहार में भी घना कोहरा छाय़ा रहेगा। देश के पूर्वोत्तर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि 23 जनवरी को प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबादी के आसार हैं। ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में हालांकि पूर्वी हवाओं के कारण मंगलवार को पारा चढ़ गया था और गलन से राहत मिली लेकिन बुधवार से हवाओं का रुख बदल गया। उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने लगीं। इससे पारा गिरा और लोग एक बार फिर ठंड ठिठुरने लगे। हालांकि दो-तीन दिन बाद राहत मिलने के आसार हैं।

मंगलवार को अधिकतम ऍर न्यूनतम दोनों तापमान में वृद्धि हुई। दिन का पारा 2.3 डिग्री चढ़ गया। इससे अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री हो गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक था। एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री था। रात के तापमान में भी 3.4 डिग्री की वृद्धि हुई है। न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री था।

राजस्थान में रात में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. हरियाणा में कोहरा छाया है। पंजाब के लुधियाना और भठिंडा में मंगलवार को तापमान 7 डिग्री रहा। श्रीनगर का पारा शून्य से 7 डिग्री कम रहा। कश्मीर में कई जगह तापमान शून्य से नीचे है। इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि आने वाले कुछ दिनों में अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago