The Voice of Bareilly since 2010

रंगकर्मियों की बैठक : विधायक संजीव अग्रवाल चुने गए संरक्षक, जानिये किसको सौंपी गयी क्या जिम्मेदारी

संजीव अग्रवाल

बरेली : ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन की आमसभा शनिवार को संस्था कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसी पालीवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से बरेली कैण्ट से भाजपा विधायक संजीव अग्रवाल को संरक्षक चुना गया।

राजीव शर्मा टीटू और सुनील धवन को कार्यकारी अध्यक्ष, मोहम्मद नवी, आरिफ हुसैन, प्रदीप मिश्रा को सामाजिक कार्य निदेशक, रोहित राकेश को कवि और मुशायरा प्रमुख, हरजीत कौर और ज्योति शर्मा को नृत्य निदेशक, सैय्यद सिराज अली को नाट्य निर्देशक और खुर्शीद अली खान को संगीत निर्देशक चुना गया। अमित कक्कड़ और दिलशाद को मंच निर्देशक, देवेन्द्र रावत और पवन कालरा को मीडिया प्रभारी तथा राजेन्द्र प्रसाद घिल्डियाल को वित्त समिति का निदेशक चुना गया।

इस अवसर पर जेसी पालीवाल ने कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस में अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। गाँधी जयंती पर अखिल भारतीय नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि बरेली रंगकर्म की धरती है। वह बरेली रंगकर्म के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर रवि सक्सेना, प्रशांत, आकाश, शीतल, रिया, आशा आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!