U.P. News

यूपी में भाजपा प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी, असीम अरुण कन्नौज, रामवीर सादाबाद से लड़ेंगे

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची शुक्रवार को जारी कर दी। इसमें 85 उम्मीदवारों के नाम हैं। रायबरेली से अदिति सिंह को टिकट दिया गया है जो एक दिन पहले ही कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई थीं। कानपुर के पुलिस आयुक्त पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए असीम अरुण को कन्नौज से टिकट दिया गया है। कभी बसपा के कद्दावर नेता रहे रामवीर उपाध्याय को सादाबाद में कमल का फूल खिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गया है।

मेरठ की सिवालखास सीट से भाजपा के सिटिंग विधायक जितेंद्र सतवाई और मेरठ कैंट सीट से विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल का टिकट कट गया है। हालांकि कानपुर में सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है। मुलायम सिंह के समधी हरिओम यादव को भी टिकट दिया गया है। उन्हें सिरसागंज से मैदान में उतारा गया है। तीन दिन पहले ही विधानसभा उपाध्यक्ष और समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने वाले नितिन अग्रवाल को हरदोई से मैदान में उतारा गया है।

पीलीभीत में कटा दो विधायकों का टिकट

पीलीभीत में भाजपा के चार मौजूदा विधायकों में दो का टिकट इस बार कट गया है। डीएम के गनर से मारपीट, दुष्कर्म प्रकरण में विवादित बयान देने पर घिर चुके बरखेड़ा विधायक संजय सिंह गंगवार के स्थान पर स्वामी प्रवक्तानंद को प्रत्याशी बनाया गया। बीसलपुर के विधायक रामसरन वर्मा के स्थान पर उनके बेटे विवेक वर्मा को टिकट दिया गया। शाहजहांपुर के तिलहर से सपा से आईं सलोना कुशवाहा, जलालाबाद से हरिप्रकाश वर्मा और ददरौल से विधायक मानवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया गया।

तीसरी सूची में शामिल हैं ये नाम

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

6 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

7 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

7 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

8 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

9 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

9 hours ago