The Voice of Bareilly since 2010

धर्म जागरण समन्वय की तीसरी बैठक सम्पन्न, नगर स्तर पर हिन्दू जागरण की कार्ययोजना पर चर्चा

Bareillylive : धर्म जागरण समन्वय बरेली महानगर की तीसरी महत्वपूर्ण बैठक 18 जनवरी 2026 को विधि प्रमुख श्री देवेन्द्र सिंह के निवास नीलगगन पार्क, रोहिलखण्ड मेडिकल कॉलेज के निकट आयोजित हुई। पूर्व बैठक में निर्धारित आगामी कार्ययोजनाओं के क्रम में हुई इस बैठक में संगठनात्मक विस्तार, नगर-स्तरीय बैठकों की रूपरेखा और हिन्दू सम्मेलनों को सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

विभाग संयोजक श्री अमर सिंह परमार ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि महानगर के प्रत्येक नगर में नियमित बैठकें आयोजित की जाएं। इनमें कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्ययोजनाओं का स्पष्ट मार्गदर्शन दिया जाए। उन्होंने जोर दिया कि प्रत्येक हिन्दू सम्मेलन में तन-मन-धन से पूर्ण सहयोग कर उन्हें सफल बनाया जाए। साथ ही समाज के हर हिन्दू को जागृत करने का सतत प्रयास जारी रखा जाए।

परियोजना प्रमुख ब्रज प्रांत श्री अजय सिन्हा और सह प्रान्त प्रशासनिक संपर्क प्रमुख श्री राकेश शर्मा ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक का संचालन महानगर संयोजक श्री योगेश शर्मा ने कुशलतापूर्वक किया। चर्चा के दौरान आगामी बैठकों के स्वरूप, नगर-स्तरीय कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठन के विस्तार पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें श्री देवेन्द्र सिंह (विधि प्रमुख), श्री भविष्य सिंह (सह प्रशासनिक प्रमुख), श्री पिंटू चौधरी, श्री प्रभुदयाल शर्मा (सह-संयोजक), श्री मुनीश कुमार, श्री निरंजन लोधी (परियोजना प्रमुख), श्री राजन सिंह तोमर (प्रशासनिक संपर्क प्रमुख), श्री सुरज पटेल, श्री अनिल कुमार मिश्र (सह संस्कृति प्रमुख) शामिल थे।

संगठन ने संकल्प लिया कि इन दिशानिर्देशों के अनुरूप बरेली महानगर में हिन्दू जागरण को नई गति दी जाएगी। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयारियां तेज करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!