The Voice of Bareilly since 2010

बदायूं के गांव में रहस्यमय बीमारी के चलते एक के बाद एक तीन भाई-बहनों की मौत

बदायूं @BareillyLive. बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहस्यमय बीमारी के चलते एक के बाद एक हुई तीन मासूम भाई बहनों की मौत हो गयी। इन मौतों ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

गांव में घूमने निकले मासूम भाई बहन जब अपने घर वापस पहुंचे तभी तीनों पागलों जैसी हरकतें करने लगे।
इस पर डरे सहमे परिजन उन्हें इलाज के लिए पहले उझानी और फिर हायर सेंटर बरेली ले गए फिर भी 24 घंटों में तीनों भाई बहनों की एक के बाद एक मौत हो गई। इस रहस्यमी मौत से जहां परिवार में कोहराम है वही पूरा गांव सन्न है और ग्रामीणों में अजीब सा डर बैठ गया है।

बताया जाता है कि गांव निवासी नन्हें का सात वर्षीय पुत्र अमित और चार वर्षीय पुत्री बबीता और अपनी ननिहाल आया आठ वर्षीय सोनू पुत्र महेश निवासी कुआंवाली गाड़ियां उसावा जनपद बरेली एक साथ दो दिन पहले गांव में घूमने गए थे। बताते हैं कि जब तीनों मासूम भाई-बहन अपने घर लौटे उसके कुछ ही देर बाद तीनों ने पागलों जैसी हरकतें करनी शुरू कर दी। कोई बच्चा कपड़ा फाड़ रहा था तो कोई अपने सिर के बालों को पकड़ कर झंकझोर रहा था।

तीनां बच्चों की यह हालत देख कर परिजनों के होश उड़ गए और वह अन्य ग्रामीणों के साथ उन्हें उपचार के लिए सबसे पहले उझानी ले गए। उझानी में सुधार न होने पर शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर परिजन अमित को मेडिकल कॉलेज ले गए जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर सोनू को उसके परिजन इलाज को बरेली ले गए जहां उसकी भी मौत उसी दिन हो गई।

एक साथ दो बच्चों की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया और उनका बच्चों को लेकर विलाप रूकने का नाम नहीं ले रहा था। परिजनों ने दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन इससे उबरे नहीं थे कि उझानी में इलाजरत् बबीता ने भी शनिवार को दम तोड़ दिया। एक के बाद एक तीन मासूमों की मौत ने परिजनों के साथ पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। तीनों बच्चां कीरहस्यमयी मौत के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा और मातम है।

क्षेत्र में तरह-तरह चर्चाएं

तीनों बच्चों की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाए व्याप्त है। चर्चाएं हैं कि तीनों बच्चें श्मशान की ओर चले गए और वहां से घूमने के बाद जब लौटे तब बुरी आत्माओं के चुंगल में थे जिसके चलते तीनों की एक के बाद एक मौत हो गई। कुछ चर्चाएं इस तरह से हो रही हैं कि तीनों बच्चों ने कही पड़ा हुआ कुछ खा लिया जिससे उनकी मौत हुई है। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम न कराएं जाने से तीनों की मौत का राज भी दफन हो गया है।

error: Content is protected !!