The Voice of Bareilly since 2010

बरेलीः मंशापूर्ण ब्रह्मदेव शनि मंदिर में सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय श्री बगलामुखी नवचंडी महायज्ञ

Temple in bareilly,#बरेली, मंशापूर्ण ब्रह्मदेव शनि मंदिर, श्री बगलामुखी नवचंडी महायज्ञ,

बरेली @BareillyLive : बरेली की पराशक्ति महापीठ के तत्वावधान में तीन दिवसीय श्री बगलामुखी नवचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन आज सम्पन्न हो गया। यज्ञ का आयोजन महानगर कलोनी स्थित श्री मंशापूर्ण ब्रह्मदेव शनि मंदिर में योगीराज डॉ. संजय पंत (महर्षि रहस्यानंद शिवशक्ति) के सानिध्य में किया गया।

Temple in bareilly,#बरेली, मंशापूर्ण ब्रह्मदेव शनि मंदिर, श्री बगलामुखी नवचंडी महायज्ञ,

श्री बगलामुखी नवचंडी महायज्ञ का आयोजन का शुभारम्भ 27 अप्रैल को कलशयात्रा से हुआ। तदुपरांत मां पीतांबरा बगलामुखी के विधिवत पूजन एवं अग्नि मंथन के साथ मां पीतांबरा के मंत्रों से यज्ञ किया गया। तीन कुंडीय महायज्ञ में सवा लाख आहुतियां दी गयीं। यज्ञ के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति डालीं एवं 108 बातियों से मां की भव्य आरती की।

यज्ञ में आसपास के लोगों के साथ दूर-दराज से आये सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया। समग्र राष्ट्र एवं जनमानस के कल्याण के लिए आयोजित इस यज्ञ में जनता का भरपूर सहयोग मिला।

शक्तिपीठ के प्रमुख योगीराज डॉ. संजय पंत (महर्षि रहस्यानंद शिवशक्ति) ने बताया कि उनके द्वारा 1008 यज्ञ कराने का संकल्प लिया गया है। यह उनका 23वां यज्ञ है। इसी प्रकार जगह-जगह पर आगे अनेक प्रकार का कार्यक्रम किया जाएगा। योगीराज डॉ. संजय पंत ‘गुरुजी’ यज्ञ आचार्य के रूप में उपस्थित रहे। योगीराज के शिष्य पं॰ मनमोहन उपाध्याय ने यज्ञ कार्य का संचालन किया।

इस यज्ञ में यजमान के रूप में योगेश पांडे, ओमकार पंत, अजीत सिंह, पीयूष पांडे, शिव कुमार दुबे, मनीष द्विवेदी, शशि पंत, रेनू पाण्डेय, प्रभा सिंह, दृष्टि त्यागी, सृष्टि पंत आदि लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!