The Voice of Bareilly since 2010

भमोरा में आकाशीय बिजली गिरने से भरभराकर गिरा लिंटर, महिला घायल

वज्रपात से घर की छत भरभराकर ढह गई। बैड पर लेटी मुनीश की पत्नी सीमा सिर पर ईंट लगने से घायल हो गई। उसकी बेटियां बाल-बाल बच गईं।

भमोरा (बरेली)। आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान का लिंटर भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में एक महिला घायल हो गई जबकि उसके बच्चे बाल-बाल बच गए। 

ग्राम भमोरा निवासी मुनीश की पत्नी सीमा गुरुवार को बच्चों के साथ घर में लेटी हुई थी। देर रात हो रही बारिश के बीच आकाश में बिजली कड़कने लगी। इसी दौरान एकाएक हुए वज्रपात से मुनीश के घर की छत भरभराकर ढह गई। बैड पर लेटी मुनीश की पत्नी सीमा सिर पर ईंट लगने से घायल हो गई। पास में ही लेटी उसकी पुत्रियां प्रियांशी (पांच) और परी (तीन) बाल-बाल बच गईं। शोर-शराबा और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घायल पत्नी सीमा को मुनीश तत्काल निजी अस्पताल ले गया। हालत देख डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया। सूचना मिलने पर सीमा के मायके वाले भी पहुंचे गए। कई भाजपा कार्यकर्ता भी घटनास्थल और अस्पाताल पहुंचे और हरसंभव मदद की बात कही।

error: Content is protected !!