Categories: Bareilly News

लम्पी स्किन रोग से बचाव तथा जागरूकता लाने के लिए करेंगे कई उपाय : मंत्री धर्मपाल सिंह

बरेली लाइव। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में लम्पी डिसीज व निराश्रित गोवंश के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आज विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में धर्मपाल सिंह ने कहा कि पशुओं में लम्पी स्किन रोग के रोकथाम हेतु नीम की पत्तियों का धुआं सुलगाकर मक्खी व मच्छर से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंश के प्रवेश द्वार और आस पास प्रतिदिन चूने का छिड़काव, फॉगिंग व एंटीलरवा मेडिसन का भी छिड़काव किया जाए। आवश्यक औषधियों का स्टॉक गौशाला में अवश्य रखा जाए और गौशाला में उपचार हेतु पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक द्वारा गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाए, पशुओं की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु पौष्टिक आहार दिया जाए।

वैक्सीन के विषय में धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में 29 अगस्त, 2022 से 3 सितम्बर, 2022 तक मिशन मोड के अन्तर्गत विशेष अभियान चलाया जाएगा और 1750000 वैक्सीन की आकस्मिक व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिस पर पशुओं के रोग सम्बंधित सभी सूचनाएं दी जा सकती हैं, टोल फ्री नम्बर 18001805141, 05222740992 एवं 7880776657 पर कॉल कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर गौ चिकित्सा हेतु कंट्रोल रूम बनाया जाए, जिसका संचालन जिलाधिकारी के नेतृत्व में किया जाएगा। जिलाधिकारी अपने स्तर से प्रशासनिक अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी तैनात करें। लम्पी स्किन रोग के प्रभावी नियत्रंण एवं रोकथाम हेतु जनपद, तहसील व ब्लाक स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होनें कहा कि लम्पी स्किन रोग की रोकथाम/ चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

धर्मपाल सिंह ने बताया कि लम्पी स्किन रोग गौवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं में फैलने वाली विषाणु जनित रोग है जोकि कतिपय मक्खी, मच्छर आदि से फैलता है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्यों राजस्थान, हरियाणा आदि से प्रदेश के पश्चिमी 15 जनपदों का गौवंश में संक्रमण हुआ है इस रोग से अभी तक प्रदेश के 563 ग्रामों में 5832 पशु प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के अलीगढ़, सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, आगरा एवं बरेली मंडल के 15 जनपदों में लम्पी स्किन डिसीज से गोवंश के प्रभावित होने की सूचना प्राप्त हुई है, इस संक्रामण रोग से प्रदेश में पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम से पूर्व की ओर जा रहे पशुओं को हाइवे, चेकपोस्टों तथा पुलों आदि की निगरानी करते हुए पुर्णतः रोका जाए एवं परिवहन पर प्रतिबंध भी लगाया जाए। उन्होंने कहा कि गौवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं को कोई भी हाट/मेला आदि का आयोजन पर प्रतिबंध लगाया जाए और संक्रमित गौवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं के उपचार हेतु पशुपालन विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक उपचार व टीका आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संक्रमित पशुओं के आइसोलेशन, पशु चिकित्सकों को प्रोटोकॉल के अंतर्गत निस्तारण की कार्यवाही विशेष सतर्कता बरतते हुए सावधानी एवं संवेदनशीलता से अमल में लाई जाए।

बैठक में विधायक बिथरी चैनपुर डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि, जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ललित कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

3 mins ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

5 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

19 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

19 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

19 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

21 hours ago