बरेली। सावन शुरू हो गया है। इस बार की खास बात ये है कि इस पवित्र महीने का आरम्भ और समापन दोनों ही भोलेनाथ के प्रिय दिवस सोमवार से हो रहा है। आज सावन का पहला दिन और सोमवार है। बरेली के तमाम शिवालयों में भक्तों की कतारे लग चुकी हैं। लोग सुबह से अपने आराध्य भगवान शिव को मनाने के लिए हाथों में फूल, फल, बेलपत्र, दुग्ध, धतूरा, भांग और अन्य पूजन सामग्री लिये कतारों में लगे हैं।
देश भर से मिल रही खबरों के अनुसार भी आज के विशेष दिवस के लिए उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर समेत सभी ज्योतिर्लिंगों एवं प्रमुख शिव मंदिरों में आधी रात से ही भक्त कतार में लग गये थे। महाकाल मंदिर में आज विशेष पूजा का आयोजन किया गया है।
भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों पर सदैव कृपा करते हैं और सहज ही प्रार्थना मात्र से प्रसन्न हो जाते हैं। यहां हम आपको भगवान भोलेनाथ की उपासना के कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जो आपकी मनोकामना पूर्ण करने में सहायक होंगे।
रुद्राभिषेक कराएं
सावन माह में रुद्राभिषेक कराने का विशेष महत्व है। भगवान शिव को रुद्राभिषेक बहुत प्रिय ह। इस पवित्र माह में आप परिवार सहित मंदिर में जाकर या घर पर ही रुद्राभिषेक कर सकते हैं।
इससे भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होंगे और उनकी कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। गन्ने के रस और गंगाजल को मिलाकर रुद्राभिषेक कराएं तो और भी बेहतर होगा।
संतान के विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए सावन के सभी सोमवार शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध चढ़ाएं। इससे जल्द ही संतान की शादी का योग बनता है। प्रेम विवाह करने की इच्छा रखने वाले जातक भी इस उपाय को आजमा सकते हैं।
यदि आप धन की किल्लत का सामना कर रहे हैं तो सावन में बहते हुए जल में आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं। जब तक गोलियां मछलियों के लिए डालें तब तक मन ही मन में भगवान शिव का ध्यान करते रहें। इससे आपकी समस्या का समाधान होगा।
पूरे सावन माह में आप प्रातः काल स्नान करने के बाद शिवालय में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर काले तिल और दही को अर्पित करें। यह आपके लिए अति उत्तम होगा और इससे आपके विरोधी परास्त होंगे।
सावन में गरीबों को भोजन कराने और दान करने से परिवार में हमेशा संपन्नता बनी रहती है। सावन में मंदिर में फल व कपड़े आदि दान करने से आपके घर में हमेशा भगवान शिव की असीम कृपा बनी रहती है।
Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…
Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…
Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…
Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…
Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…
Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…