लौटेगा पांचाल का वैभव, अहिच्छत्र और महाभारत कालीन सभ्यता क्षेत्र बनेगा पर्यटन स्थल

बरेली। पांचाल नगरी को अपना पुराना वैभव वापस मिलने की संभावना जगी है। आंवला के पास अहिच्छत्र और महाभारत कालीन सभ्यता के स्थान का सौंदर्यीकरण और पर्यटन स्थल बनाने को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर दिख रही है। उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण एवं पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस बारे में बरेली कमिश्नर से बात की जाएगी। इसके अलावा भी उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के बारे में सरकार के फैसलों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

रीता बहुगुणा जोशी ने बताया कि टूरिज्म के माध्यम से हर साल 5 करोड़ निवेश करवाकर 5 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। कहा कि योगी सरकार बनने के बाद 1 साल में टूरिज्म के लिए 600 करोड़ का बजट जारी किया गया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हम सूफी सर्किट और कबीर सर्किट के जरिए प्रदेश के टूरिज्म को बढ़ावा दे रहे हैं।

बरेली के बारे में एक सवाल पर उन्होंने कहा कि आंवला के पास महाभारत कालीन सभ्यता क्षेत्र और अहिछत्र का सौंदर्यकरण और पर्यटन स्थल बनाने को लेकर कमिश्नर से बात की जाएगी।

कांग्रेस के पास नहीं है नेशनल विजन

रीता बहुगुणा जोशी ने राजनीतिक सवालों के जवाब भी बेबाकी से दिये। कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के पास नेशनल विजन नहीं है। इसीलिए कांग्रेस का यह हाल है। मैं कांग्रेस अध्यक्ष के विरोध की वजह से मैं भाजपा में हूं। लोकसभा चुनाव को लेकर सपा-बसपा के गठबंधन पर बोलीं इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाएगी। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है। उनकी आर्थिक, विदेश, जन कल्याणकारी नीतियां की वजह से 21 राज्यों में भाजपा की सरकार है।

इस अवसर पर नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, सुधीश पाण्डेय आदि समेत अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे।

 

 

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago