U.P. News

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष व्यापारियों ने रखीं समस्याएं

बदायूं। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री रविकांत गर्ग का यहां भव्य स्वागत किया। साथ ही उनके समक्ष समस्याओं को रखा। इनमें प्रमुख हैं- कोरोना लॉकडाउन में व्यापारियों पर जो मुक़दमे दर्ज हुए हैं उन्हें तुरंत वापस लिया जाए तथा जिन व्यापारियों की मौत हुई है, उनमें से पंजीकृत व्यापारियों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये एवं गैर पंजीक़ृत व्यापारियों के परिवारीजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।

व्यापारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने सराफा व्यापारियों के लिए हॉलमार्क का माल बेचने का नियम बनाया हैमगर अभी तक जिला मुख्यालय में लैब की व्यवस्था नही हुई है। सरकार द्वारा हर जिला मुख्यालय में हॉलमार्क लगाने की व्यवस्था अविलम्ब कराई जाए और ऐसा न होने तक व्यापारियों को बिना हॉलमार्क का माल बेचने की अनुमति दी जाए।

ये मांगें भी उठीं

-व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दिलाये जाएं।

-व्यापारी कल्याण बोर्ड के स्थान पर व्यापारी कल्याण आयोग राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर पर बनाये जाएं।

-जो व्यापारी देश में सर्वाधिक आयकर एवं जीएसटी कर देते हैं उन्हें राज्यसभा में एवं जो व्यापारी प्रदेश में सर्वाधिक जीएसटी दे, उसे विधान परिषद में मनोनीत किया जाए।

गर्ग ने इन मांगों पर जल्द आगे की प्रक्रिया का आश्वासन व्यापारियों को दिया। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ढींगरा,  जवाहर रस्तोगी, राजीव भारद्वाज, विनोद अग्रवाल, अमर वैश्य, मनीष जुनेजा, सतीश मिश्रा, कृष्ण देव चांडक आदि मौजूद रहे।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

6 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago