Categories: Bareilly News

“शक्ति दीदी” के लिए महिला पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण, रैली भी निकाली

बरेली @BareillyLive. महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण कि लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति के अन्तर्गत “शक्ति दीदी” प्रोजेक्ट के संचालन के लिए मंगलवार को एक रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला सिपाहियों को इस प्रोजेक्ट के लिए प्रशिक्षित भी किया गया। आयोजन बरेली पुलिस लाइन में पुलिस महानिरीक्षक की उपस्थिति में किया गया।

प्रशिक्षण एसएसपी के निर्देशन में डा0 दीपशिखा अहिबरन, क्षेत्राधिकारी आंवला द्वारा दिया गया। इसके बाद एक रैली निकाली गयी। इसमें बरेली के नगर/ग्रामीण थाना क्षेत्रों से महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

बता दें कि शक्ति दीदी अभियान के तहत जिले के समस्त थाना क्षेत्रों की महिला बीट पुलिस कर्मियों द्वारा गांवों में भ्रमण किया जाएगा। साथ ही प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने और महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जायेगा। महिला बीट पुलिस कर्मियों द्वारा गांव की महिलाओं के साथ एक “शक्ति दीदी“ के रूप में जुड़कर उन्हें सशक्त व सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जायेगा। महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन) के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बरों जैसे- 1090,112,1076,1098,108 की जानकारी देते हुए इनके प्रयोग हेतु जागरूक किया जायेगा।

इसके अलावा साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी जायेगी। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी व पम्पलेट वितरित कर उन्हें जागरूक किया जायेगा।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय, क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय, एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे ।

vandna

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago