The Voice of Bareilly since 2010

बरगद- पीपल जैसे वृक्ष वेद पुराण में भी पूज्यनीय: प्रांत अध्यक्ष भारत तिब्बत सहयोग मंच

Bareillylive : चलो गांव की ओर मिशन के तहत भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रांत अध्यक्ष शैलेन्द्र विक्रम ने पर्यावरण संरक्षण में संकल्प को पूर्ण करने के लिए बरगद एवं पीपल के वृक्षों का रोपड़ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्योलड़िया थाना प्रांगण स्थित मंदिर के पास बरगद का वृक्ष लगाकर हुआ। ब्रज प्रांत अध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम ने इस मिशन को दिशा देने वाले डॉ इंद्रेश कुमार जी वरिष्ठ प्रचारक आरएसएस एवं भारत तिब्बत सहयोग मंच राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल जी का धन्यवाद देते हुए कहा सच्चे दिल से आदि देव महादेव की सेवा करनी है तो प्रकृति को वृक्षारोपण कर सजाने संवारने का कार्य करें, तभी हम भक्त कहलाने के अधिकारी है। पीपल और बरगद के वृक्ष लगाने का उद्देश्य बताते हुए कहा कि इन वृक्षों के माध्यम से जल संरक्षण, मृदा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण वर्षो-वर्ष होता रहता है। सनातन संस्कृति में बरगद, पीपल को वेद पुराण में पूज्यनीय घोषित किया गया है।

इस अवसर पर समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास करने वाले क्योलड़िया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार सिंह ने कहा अगर भविष्य सुरक्षित करना चाहते हो तो पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति को भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। जैसे हम छोटी छोटी खुशियां केक काट मनाते है, उसी तरह वृक्षारोपण कर मनायें तो ज्यादा अच्छा होगा। वृक्षारोपण का कार्यक्रम नवाबगंज तहसील के ग्राम पंचायत फतेहगंज मणि पर, जासपुर पंचायत घर में, सुन्दरी नहर पर, लमखेड़ा ऑटोस्टैंड पर किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष महेश पाल, राजू गंगवार, बृजेश पाल, सुखदेव गंगवार, छेदालाल गंगवार, तपन भारती, सुखबीर दिवाकर, देवी लाल, मेवा लाल, मास्टर पवन, रामशरण पाल, बुद्धदेव, सुशीला देवी आदि जागरूक लोगों ने सहभागिता निभाई।

error: Content is protected !!