बरेली @BareillyLive. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह की 92वीं जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर राष्ट्रवादी मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र विक्रम ने रामजन्म भूमि के संघर्ष में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से अयोध्या धाम में कल्याण सिंह की भव्य मूर्ति स्थापित करवाने की मांग की।
बता दें कि पूर्व सीएम कल्याण सिंह का जन्म प्रत्येक पांच जनवरी को मनाया जाता है। इस बार उनका जन्मदिवस लखनऊ में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बरेली में आयोजित जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए शैलेन्द्र विक्रम ने कहा कि आज अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना कल्याण सिंह के योगदान से ही संभव हो सकी है। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री पद की चिंता किये बिना विवादित ढांचे को ढहा रहे कार सेवकों, स्वयंसेवकों और लाखों रामभक्तों पर केंद्र सरकार के गोली चलवाने के आदेश को मानने से इनकार कर दिया था। अन्ततः उनकी पूर्ण बहुमत वाली सरकार को तत्कालीन कांग्रेस पार्टी की नरसिम्हा राव सरकार ने बर्खास्त कर दिया था।
शैलेंद्र विक्रम ने प्रदेश सरकार से उनके योगदान को सदियों तक यादगार बनाने के लिए अयोध्या धाम में पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह की आदमकद प्रतिमा की स्थापना करवानी चाहिए। यह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में बिथरी विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा समेत अनेक भाजपा नेता एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
Bareillylive : राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की एक बैठक व्यापार मंडल…
Bareillylive: ठाकुर जी असीम कृपा से स्वच्छ भारत स्वच्छ बरेली की मुहिम के तहत श्री…
Bareillylive : गंगा समग्र ब्रज प्रांत के प्रांतीय कार्यालय पर संगठन की महानगर एवं जिला…
बरेली@bareillyLive. इन्कम टैक्स के मामलों में सरकार के नियम काफी सख्त हैं और हर साल…
नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देश के विभिन्न शहरों में मसालों…
बदायूं @BareillyLive. बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा के एसओ वेदपाल सिंह और एक अन्य व्यक्ति…