Bareillylive : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना जी की अध्यक्षता में अनुपम नगर में तिरंगा फहरा कर सभी पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की। अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कहा कि पहलगाम आतंकी घटना के मद्देनजर आतंकियों का खात्मा करने के उद्देश्य से भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर सैकड़ों आतंकवादियों को जहन्नुम पहुँचा दिया, उससे हर भारतवासी खुश हैं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सभी पदाधिकारी भी भारतीय सेना को विजयी बधाई देते हुए दिल से सैल्यूट करते हैं। तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर मोहन, उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, कोषाध्यक्ष श्यामदीप सक्सेना, सचिब सुनील कुमार सक्सेना, महिला जिला अध्यक्ष मीरा मोहन, मनोहर लाल जौहरी, युवा अध्यक्ष अमित आनंद, संजीब कुमार सक्सेना, मंजू लता सक्सेना, प्रीती सक्सेना, विनीता सक्सेना, संतोष कुमार सक्सेना, सुधीर महान, रजनी सक्सेना, शोभा सक्सेना, स्नेह राज सक्सेना, शिवाजी सक्सेना आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त कर तिरंगा यात्रा की समाप्ति की घोषणा की।
कूर्मांचल नगर बरेली के भोलेनाथ मंदिर से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया यात्रा सभासद नरेंद्र सिंह अधिकारी की अगुवाई में निकाली गयी जिसमें वार्ड 26 के युवा पार्षद नरेन्द्र सिंह अधिकारी, पर्वतीय समाज के अध्यक्ष देवेन्द देवलिया, मान सिंह नेगी, कुंवर सिंह बिष्ट, उमेश बिनवाल, महेश आनंद सती, दीवानी चन्द्र,एन. डी.जोशी, प्रमोद पंत, डी.एन. रतूड़ी, पंडित हरीश चंद्र डालाकोटी, प्रवेश कुमार सक्सेना एडवोकेट, ए.के. सिंह, पी.एस. बोनाल, दीपक जोशी, पुष्कर सिंह बोहरा, दरबान सिंह अधिकारी, डॉ. विशनोई, अंकुर असगोला, सुधा रावत, सोमा परिहार, बसन्ती देबी, नंदिनी अधिकारी, कैप्टन लक्ष्मन मेहता, कल्पना जोशी, के.सी. पांडे, मंडल अध्यक्ष मोहित अरोड़ा, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बिक्रम शर्मा आदि मौजूद रहे। सभी लोगों ने भारतीय सेना का गुणगान किया।
