The Voice of Bareilly since 2010

ट्रेन की टक्कर से ट्रक के परखच्चे उडे, चपेट में आए बाइक सवार दंपति समेत 5 की मौत

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र में स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार सुबह गेटमैन की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। यहां फाटक खुला होने के चलते ट्रेन एक ट्रक से टकरा गई। ट्रक के परखच्चे उड़ गए और उसकी चपेट में आकर वहां से गुजर रहे बाइक सवार पति-पत्नी और बेटे समेत 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ लोगो घायल बताए गए हैं। ट्रेन भी पलटते-पलटते बची।

हुलासनगरा क्रासिंग पर तैनात गेटमैन जितेंद्र यादव को सुबह पांच बजकर छह मिनट पर सूचना मिली कि तीन मिनट बाद वहां से चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस गुजरेगी। उस समय क्रासिंग से वाहन गुजर रहे थे। अपने तय समय पर ट्रेन वहां पहुंच गई लेकिन जितेंद्र गेट बंद नहीं कर सका। ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन तब ट्रेन क्रासिंग से गुजर रहे वाहनों में एक के बाद एक टक्कर मारते हुए कुछ दूर आगे जाकर रुकी। ट्रेन की टक्कर से कोल्डड्रिंक से भरे ट्रक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार पति-पत्नी और पुत्र, एक राहगीर और एक डीसीएम चालक समेत 5 लोगों की मौत हो गई। ट्रक चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बरेली भेजा गया है।

हादसा होने बाद अप व डाउन दोनों लाइन का रेल यातायात बाधित हो गया। हादसे की सूचना पर रोजा रेलवे स्टेशन से एआरटी, डीएम इंद्र ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया है। करीब साढ़े आठ बजे रोजा से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। मरने वालों की शिनाख्त हुलासनगरा गांव के प्रेमपाल, तिलहर निवासी सिदाक़त, उनकी पत्नी गुलिस्ता और बेटे हमजा और ट्रक चालक सत्येंद्र सिंह निवासी पंजाब के महौली के के रूप में हुई है।

error: Content is protected !!