Bareilly News

झुग्गी झोपड़ी, मलिन, गिहार बस्तियों में रहने वाले नागरिकों के साथ खुशियां बांटना ही है सच्ची दीपावली: गुलशन आनंद

BareillyLive: पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसाइटी/मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी/महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर बरेली धर्मकांटा स्थित मलिन बस्ती, कुदेशिया फाटक के पास गिहार बस्तियों में रहने वाले नागरिकजनो एवं बच्चों के साथ दीपवाली मनाकर समाज सेवा के मायनों को सार्थक किया। साथ ही उन्हें मिठाई, खाने पीने की वस्तुओं साथ वृहद स्तर पर पटाखों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन आनंद एवं कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व आर एस एस प्रचारक डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना के पसलियों में फ्रैक्चर होने के बाबजूद समाजसेवा के जुनून की तहेदिल से प्रशंसा करते हुए उन्हें रियल समाजसेवी की संज्ञा देते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशेष कुमार, प्रदेश सचिव अभिषेक सक्सेना, यश डंग, संजय डंग, सचिन श्याम भारतीय, शैलेन्द्र सिंह, अभिषेक शर्मा, धीरज कुमार, आशीष प्रधान का व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान रहा। संयोजन प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशेष कुमार का रहा। संचालन प्रदेश सचिव अभिषेक सक्सेना ने किया। अन्त में संस्थापक-अध्यक्ष डॉ.रजनीश सक्सेना ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आभार प्रकट किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago