Bareillylive : मेरा युवा भारत बरेली युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 17 व 18 दिसंबर रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम इज्जत नगर बरेली में किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल जी रही उनके द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।
कार्यक्रम में कबड्डी बालक वर्ग कब्बड़ी बालिका वर्ग, खो-खो, लंबी कूद 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग, 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़, भाला फेंक, चक्का फेक, गोला फेक, लम्बी कूद, ऊंची कूद आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया कार्यक्रम में पांच विकासखंड के विजेता प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। विकास खंड आलमपुर जाफराबाद, फरीदपुर, शेरगढ़, क्यारा कबड्डी में फरीदपुर की इंडियन बॉय टीम विजेता रही एवं आलम पुर जाफराबाद की टीम उप विजेता रही।
बालिका वर्ग कबड्डी में दुर्गा टीम क्यारा की विजेता रही एवं रानी लक्ष्मीबाई टीम उप विजेता रही खो खो में चाहरपुर की टीम विजेता रही तथा शेरगढ़ की लक्ष्मीबाई टीम और विजेता रही लंबी कूद में खुशबू ने बाजी मारी सोनम द्वितीय एवं प्रज्ञा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सैंडी ने प्रथम स्थान ओमेंद्र ने द्वितीय शिवांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया लंबी कूद बालक वर्ग में रवि प्रथम कृष्णा पाठक द्वितीय शिवांग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में नीलम फर्स्ट आरती द्वितीय शीला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गोला फेक में कंचन यादव ने बाजी मारी सोनम ने द्वितीय, नीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किय भाला फेक में ममता ने बाजी मारी प्रिया ने द्वितीय स्थान को कीर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन पुष्पा सिंह उपनिदेशक मेरा युवा भारत की अध्यक्षता में कराया गया, कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह, विशाल यादव, अनीता वर्मा, फिरोज सिद्दीकी, विमल कुमार, मानवेंद्र सिंह एवं युवा क्लब अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।






Leave a Reply