Bareilly News

दो कवयित्रियों को मिला सीमा स्मृति साहित्य सम्मान, विविध संवाद का भी विमोचन

BareillyLive : मानव सेवा क्लब एवं भारतीय पत्रकारिता संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सावित्री सीमा स्मृति समारोह का आयोजन रविवार को रोटरी भवन में हुआ जिसमें कानपुर की कवयित्री अनीता मौर्य और नोएडा की मीनू वर्मा को 25वां सीमा स्मृति साहित्य सम्मान दिया गया। बरेली की साहित्यकार डॉ. वंदना शरद को सावित्री सक्सेना स्मृति साहित्य सम्मान दिया गया। सम्मान स्वरूप हार, शाल, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, वन पर्यावरण मंत्री डा. अरूण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, डा. पवन सक्सेना, सत्येंद्र सक्सेना और एन.एल.शर्मा ने भेंट किया।

विविध संवाद पत्रिका के नारी विशेषांक का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। नारी उत्थान पर चर्चा करते हुए ब्रह्मकुमारी पार्वती दीदी और नीता दीदी ने कहा कि नारी सृष्टि की अदभुत रचना तो है लेकिन उसे अपने दायित्वों का निर्वाह ईमानदारी से करना चाहिए ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। मुख्य अतिथि डा. अरुण कुमार ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में हमेशा से नारियों का योगदान रहा है।सम्मानित कवयित्रियों का कविता पाठ भी हुआ।

गीतकार रमेश गौतम और कवि कमल सक्सेना ने भी नारी पर अपनी मोहक रचना प्रस्तुत की। मधु वर्मा ने सरस्वती वंदना, शकुन सक्सेना और अरुणा सिन्हा ने वंदे मातरम और प्रकाश चंद्र सक्सेना ने आह्वान गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। महासचिव सत्येंद्र सक्सेना ने क्लब के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि क्लब ने जुलाई से अब तक छः माह में 40 से ज्यादा सेवा के कार्य कर लिए हैं।

जन्मदिन पर क्लब के संरक्षक वन मंत्री डा. अरुण कुमार का अभिनंदन किया गया। संवाद पत्रिका में छपे 60 से ज्यादा रचनाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया और सभी का आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. अतुल कुमार वर्मा ने व्यक्त किया। अतिथियों में डा. अजय गुप्ता, हिंद प्रेस से हर्ष अग्रवाल, मुकेश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, रणधीर प्रसाद गौड़, जितेंद्र सक्सेना, मीता गुप्ता, रोहित राकेश, इन्द्र देव त्रिवेदी, प्रकाश चन्द्र, अरुणा, कल्पना सक्सेना, राजेश गौड़, सुनील शर्मा, सुधीर मोहन सक्सेना, अभय भट्नागर, शिल्पी सक्सेना, मीरा मोहन आदि रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago