The Voice of Bareilly since 2010

जयनारायण के दो छात्रों का जिम्नास्टिक में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

जिम्नास्टिक्सबरेली। जयनारायण सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज के दो छात्रों ने जिम्नास्टिक्स में राष्ट्रीय स्तर पर स्थान पक्का कर लिया है। कक्षा 11 के छात्र अमन कुमार व कक्षा 9 के विवेक प्रजापति ने क्रमशः संकुल क्षेत्रीय और अखिल भारतीय जिम्नास्टिक में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की।

ये राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 01 व 02 दिसम्बर को इलाहाबाद में आयोजित की गयी थीं। राष्ट्रीय स्तर की जिम्नास्टिक प्रतियोगिता जो 05 जनवरी को सोनीपत (हरियाणा) में आयोजित की जायेगी, जिसमें अमन कुमार व विवेक प्रजापति भाग लेंगे। छात्र अमन कुमार इससे पूर्व भी कई बार राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।ये दोनों दुर्गानगर में रहने वाले रमेश प्रजापति के पुत्र हैं।

जिम्नास्टिक्स दोनों छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण गुप्ता, प्रबंधक रामदयाल जैन, प्रधानाचार्य बृजमोहन शर्मा, डॉ0 गिरराज सिंह चौहान, डॉ0 कैलाश पाठक, नवल किशोर त्रिपाठी, डॉ0 गोविन्द दीक्षित आदि शिक्षकों ने छात्र अमन तथा शारीरिक शिक्षक चन्द्रशेखर मिश्रा व अमित शर्मा को बधाई दी।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजमोहन शर्मा ने वंदना सत्र में छात्रों के परिश्रम की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि परिश्रम का फल अवश्य मिलता है। यदि व्यक्ति पूर्णनिष्ठा, लगन व परिश्रम से कार्य करे तो संसार में कुछ भी असंभव नहीं है।

error: Content is protected !!