The Voice of Bareilly since 2010

जिलाधिकारी के निर्देशन में सीएम डेशबोर्ड रैकिंग समीक्षा में बरेली शीर्ष स्थान पर

Bareillylive : मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी की गई जनवरी 2024 माह की सीएम डेशबोर्ड रैकिंग में जनपद बरेली को प्रथम स्थान मिला है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के निर्देशन में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से हुई समीक्षा में जनपद बरेली शीर्ष स्थान पर पहुँच गया। उनकी विकास कार्यक्रमों के निस्तारण हेतु प्रति सप्ताह समीक्षा करने की रणनीति सफल हुई।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन में जनपद बरेली को सीएम डैशबोर्ड पर विकास योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने पर माह जनवरी 2024 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। शासन ने विकास योजनाओं की जनवरी की प्रगति के आधार पर जनपद वार रैंकिंग जारी की है। जिसमे बरेली को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल होने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बरेली को सीएम डैशबोर्ड की रैंक में प्रथम स्थान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन से हासिल हो सका है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को विकास की रफ्तार बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!