The Voice of Bareilly since 2010

कला केन्द्र इण्टर कालेज में छात्राओं को बांटी गई यूनिफार्म

बरेली। केपी आर कला केन्द्र कन्या इन्टर कालेज के प्रबन्धक ने नई पहल करते हुए जरूरतमंद छात्राओं को स्कूल यूनिफार्म का वितरण किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या नाहिद सुलताना व प्रबन्धक अवध कुमार अग्रवाल ने कक्षा 6 से 12 तक लगभग 350 छात्राओं की निःशुल्क यूनिफार्म यानि कपड़े और जूते वितरित किये।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि कुछ छात्राएं यूनिफार्म न होने के कारण भी स्कूल आने कतराती हैं। अनेक छात्राओं के पास एक यूनिफार्म होने से धोने व सुखाने का कारण भी छात्राओं को स्कूल आने से रोकती है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या नाहिद सुलताना, आभागुप्ता, मुमलेंकत फातमा, दीपा शर्मा, बविता राय, कविता चौधरी, वीना शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!