Bareilly News

‘योग्य युवाओं की कमी’ वाले बयान पर घिरे संतोष गंगवार, विपक्ष ने बताया उत्तर भारतीयों का अपमान

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ‘रोजगार कम नहीं, उत्तर भारत में योग्य युवाओं की कमी’ वाले अपने बयान पर घिर गए हैं। कांग्रेस, बीएसपी समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने केंद्रीय मंत्री द्वारा इसे उत्तर भारतीयों का अपमान बताया है।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि आप उत्तर भारतीयों का अपमान करके बच निकलना चाहते हैं, ये नहीं चलेगा। मायावती ने भी उन्हें घेरा। बहरहाल अपने बयान पर अब उन्होंने सफाई दी है।

संतोष गंगवार ने कहा कि मेरे बयान को गलत अर्थ में लिया गया है। मैंने एक विशेष संदर्भ में यह बात कही थी। उन्होंने कहा- नौकरियों की कमी नहीं है। उत्तर भारत आने वाली कंपनियां और रिक्रूटर कहते हैं कि कुछ विशेष नौकरियों के लिए लोगों में जरूरी स्किल की कमी है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा- भारतीयों का अपमान, ये नहीं चलेगा।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा, मंत्रीजी, 5 साल से ज्यादा समय से आपकी सरकार है। नौकरियां पैदा नहीं हुईं। जो नौकरियां थीं, वो सरकार द्वारा लाई आर्थिक मंदी के चलते छिन रही हैं। नौजवान रास्ता देख रहे हैं कि सरकार कुछ अच्छा करे। आप उत्तर भारतीयों का अपमान करके बच निकलना चाहते हैं। ये नहीं चलेगा।

उधर, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट कर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री के बयान को अत्यंत शर्मनाक बताया। उन्होंने मांग भी की कि केंद्रीय मंत्री को अपने बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

अति-शर्मनाक बयान : मायावती

मायावती ने ट्वीट किया, देश में छाई आर्थिक मंदी आदि की गंभीर समस्या के संबंध में केंद्रीय मंत्रियों के अलग-अलग हास्यास्पद बयानों के बाद अब देश व खासकर उत्तर भारतीयों की बेरोजगारी दूर करने के बजाए यह कहना कि रोजगार की कमी नहीं बल्कि योग्यता की कमी है, अति-शर्मनाक है जिसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

मैंने जो कहा था, वह दूसरे परिप्रेक्ष्य में था : संतोष गंगवार

केंद्रीय मंत्री गंगवार ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र बरेली में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वह रोजगार मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे हैं, इसलिए उनको हकीकत पता है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री ने स्पष्ट कहा था कि खासकर उत्तर भारत में अच्छी शिक्षा प्राप्त युवाओं की कमी है। उन्होंने कहा, देश में रोजगार की कमी नहीं है। उत्तर भारत में जो रिक्रूटमेंट करने आते हैं, वो इस बात का सवाल करते हैं कि जिस पद के लिए हम रख रहे हैं, उस क्वॉलिटी का व्यक्ति हमें कम मिलता है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, आजकल अखबारों में रोजगार की बात आ रही है। हम इसी मंत्रालय को देखने का काम कर रहे हैं और रोज ही इसको मॉनिटर करने का काम करते हैं। जो बात हमारी समझ में आई है, मैं इतना ही कह सकता हूं कि देश के अंदर रोजगार की कमी नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया है कि रोजगार की कमी नहीं है, बल्कि बहुत अवसर हैं। उन्होंने रोजगार देने के सरकारी प्रयासों का भी जिक्र किया।

अपने बयान के बचाव में श्रम मंत्री ने कहा कि मैंने जो कहा था, वह दूसरे परिप्रेक्ष्य में था। मैंने कहा था कि कुछ नौकरियों के लिए स्किल की कमी थी और सरकार ने इसी के लिए स्किल मिनिस्ट्री की शुरुआत की है ताकि बच्चों को नौकरियों के मुताबिक प्रशिक्षण दिया जा सके।

vandna

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

6 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

7 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

7 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

8 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

9 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

9 hours ago