The Voice of Bareilly since 2010

केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने कहा- कोरोना का टीका सभी देशवासियों को मुफ्त में लगवाएगी सरकार

भुवनेश्वर। केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने कहा कि केंद्र सरकार देश के सभी नागरिकों को कोविड-19 (कोरोना वायरस) का टीका मुफ्त लगवाएगी। सारंगी रविवार को ओडिशा के बालासोर में एक चुनावी सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

गौरतलब है कि भाजपा द्वारा बिहार के लोगों को कोविड-19 का टीका (Covid-19 Vaccine) निशुल्क उपलब्ध कराने की घोषणा के बाद विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ राजग पर महामारी को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था क्योंकि बिहार में विधानसभा चुनाव का प्रचार जारी है।

प्रधानमंत्री ने किया है सबको वैक्सीन देने का वादा

सारंगी ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि सभी लोगों को कोविड-19 का टीका निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। हर व्यक्ति के टीकाकरण पर करीब 500 रुपये खर्च होंगे। इससे पहले दोपहर में ओडिशा सरकार मंत्री आरपी स्वैन ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रताप सांरगी पर हमला बोलते हुए कोविड-19 का टीका निशुल्क उपलब्ध कराने के संबंध में जवाब मांगा था, जिसके बाद सारंगी ने यह दावा किया है।

error: Content is protected !!