U.P. News

बदायूं में भगवान परशुराम चौक एवं प्रतिमा का अनावरण

बदायूं। ‍‍‍भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में आज शुक्रवार को भगवान परशुराम चौक एवं भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री नगर विकास महेश चंद्र गुप्ता, सांसद संघमित्रा मौर्य एवं चेयरपर्सन दीपमाला गोयल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रातः वेला में आचार्य राधेश्याम अवस्थी “रसेंदु” के निर्देशन में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लिए भगवान परशुराम प्रकाश पुंज है। उनकी क्षमाशीलता, दानशीलता, सनातन मर्यादा, न्यायप्रियता, मातृ-पितृ भक्ति समस्त मानवीय समाज के लिए अनुकरणीय एवं वंदनीय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ब्राह्मणों समेत सर्वसमाज का सम्मान सुरक्षित है। महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भगवान परशुराम का पूरा जीवन समाज की बुराइयों को समाप्त करने को समर्पित रहा है। महेश चंद्र गुप्ता ने सभी को भारत माता के सम्मान में एकजुट रहने का प्रण दिलाया।

बिल्सी विधायक राधाकृष्ण शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने जीवन में सेवा कार्यो एवं भाईचारे का संदेश दिया है। सभी को उनके बताए मार्गो पर चलना चाहिए। चेयरपर्सन दीपमाला गोयल ने कहा कि शहर के सुंदरीकरण में एक कदम और बढ़ाते हुए भगवान परशुराम चौक की सौगात नगरवासियों को दी गई है। अब नगरवासियों का दायित्व है कि अपने नगर समेत भगवान परशुराम चौक को स्वच्छ रखें जो सत्य के मार्ग पर चलते रहने की प्रेरणा देगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने नगर में भव्य परशुराम चौक के लिए नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल एवं राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के साथ साथ समिति का आभार जताया। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम स्वरूप पाठक ने कहा कि भगवान परशुराम वीरता और महानता के प्रतीक हैं। उन्हें अमरता का वरदान प्राप्त है। कहा जाता है कि आज भी धरती पर भगवान परशुराम जीवित हैं।

इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री रजनी मिश्रा, महापौर बरेली डॉ उमेश गौतम, बिल्सी विधायक आरकेशर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, जितेंद्र यादव, योगेंद्र सागर एवं समिति के अध्यक्ष कौशलानंद पांडेय ‘लालन’ एवं महामन्त्री अजय मिश्रः द्वारा मां सरस्वती, रजनी मिश्रा एवं भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। इसके पश्चात अतिथियों को फूल मला पहनाकर अंग वस्त्र भेंट किये गए। साथ ही स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए

मुख्य अतिथि बृजेश पाठक को समिति की ओर से भगवान परशुराम की प्रतिमा एवं समिति के महामंत्री पंडित अजय मिश्र: द्वारा प्रतीक चिन्ह फरसा भेंट किया गया।

कार्यक्रम में दूर-दूर से शामिल हुए अतिथि

भगवान परशुराम चौक लोकार्पण का साक्षी बनने हेतु दूर-दूर से लोग पधारे। उझानी, बिल्सी, सहसवान, रामनगर, दातागंज, बिसौली, अलापुर, वजीरगंज, कछला, कादरचौक, बिनावर, समरेर, उसहैत, उसावां, इस्लामनगर समेत तमाम स्थानों के अलावा बरेली, कासगंज, चंदौसी, शाहजहांपुर, हरदोई आदि जिलों से आये लोग भी इस कार्यक्रम के साक्षी बने।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष कौशलानंद लालन पांडेय, राम बहादुर पांडेय, सतीश चंद्र मिश्रा, उमेश गौतम, देवदत्त शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, अजय मिश्र:,  राहुल चौबे, नत्थू लाल पाराशरी, सुरेंद्र उपाध्याय, डॉ0 उमेश गौड, डॉ0 भास्कर शर्मा, डॉ0 अक्षत अशेष, विवेक शर्मा, द्विजेन्द्र उपाध्याय, अरुण अग्निहोत्री, पंकज शर्मा, अरुण मिश्रा, ज्ञानेंद्र नाथ मिश्रा, गजेंद्र पांडेय, राजीव शर्मा, अश्वनी भारद्वाज, अमित पाठक, गौरव शर्मा एडवोकेट राजेन्द्र पाठक, चैतन्य वीर पाठक, संजीव शर्मा, रजनी मिश्रा, अमिता उपाध्याय, संजय पाठक, नकुल भारद्वाज, विनय चतुर्वेदी, दिनेश शर्मा, किशन चंद शर्मा, अमित दुबे, उपेंद्र उपाध्याय, रजनीश शर्मा, सचिन भारद्वाज, योगेश उपाध्याय, श्रीनिवास शर्मा, अशोक गौड़, प्रमोद मिश्रा आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधि मंत्री ब्रजेश पाठक, विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता,  चेयरपर्सन बदायूँ दीपमाला गोयल, महापौर बरेली उमेश गौतम, मुख्य वक्ता के तौर पर बिल्सी विधायक आरके शर्मा इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा त्रिभुवन शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा बदायूं अशोक भारतीय, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक योगेंद्र सागर सागर आदि जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

बदायूं क्लब के सचिव एवं मंच संचालन कर रहे डॉ अक्षत अशेष ने राष्ट्रीय कवि उर्मिलेश शंखधार द्वारा लिखित पुस्तकों का एक संग्रह बृजेश पाठक जी को भेंट करते हुए कुछ संस्मरण साझा किए।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago