The Voice of Bareilly since 2010

यूपी विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने दिया उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मां को टिकट, देखिये 125 उम्मीदवारों की पहली सूची

प्रियंका गांधी

लखनऊः उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने 125 विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची गुरुवार को जारी कर दी। इनमें उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मां समेच 50 महिलाओं के नाम हैं। स्वयं प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ये वे महिलाएं हैं, जिन्होंने किसी न किसी तरह से योगी आदित्यनाथ के शासन के दौरान अत्याचार सहा है। 125 उम्मीदवारों में से 40 प्रतिशथ महिलाएं और 4 प्रतिशत युवा हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गांदी वाड्रा पहले ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” का नारा दे चुकी हैं।

कांग्रेस ने शाहजहांपुर से आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय को मैदान में उतारा है। फर्रूखाबाद से सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को टिकट दिया गया है। मीडिया के साथ बातचीत में प्रियंका ने कहा, “हमने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है। इसी तरह आशा बहनों ने कोरोना में बहुत काम किया, लेकिन उन्हें पीटा गया। उन्हीं में से एक पूनम पांडेय को भी हमने टिकट दिया है।“

error: Content is protected !!