यूपी बोर्ड का वार्षिक एकेडमिक कैलेंडर जारी, मार्च अंत में होंगी 2022 की बोर्ड परीक्षाएं

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने शैक्षिक सत्र 2021-22 का वार्षिक एकेडमिक कैलेंडर सोमवार की शाम जारी कर दिया। इसके अनुसार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2022 के आखिरी सप्ताह में प्रस्तावित हैं। प्रायोगिक यानी प्रैक्टिकल परीक्षाएं फरवरी 2022 के आखिरी सप्ताह में होंगी। अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन नवंबर के तीसरे सप्ताह में होगा। कक्षा 9 व 11 की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी में कराई जाएंगी। आगामी सत्र शैक्षिक सत्र अप्रैल 2022 से प्रारंभ हो जाएगा।

एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार विद्यालयों को 15 जनवरी तक निर्धारित कोर्स पूरा करना होगा। हालांकि बोर्ड द्वारा जारी तिथियां कोविड-19 के हालात और समय-समय पर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप होंगी।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, उप शिक्षा निदेशक और सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को शैक्षिक सत्र 2021 -22 का एकेडमिक कैलेंडर भेज दिया गया है। साथ ही इस कैलेंडर के अनुसार विद्यालयों में समुचित पठन-पाठन शुरू कराने का निर्देश भी दिया गया है।

गौरतलब है किसत्र की शुरुआत 20 मई 2021 से ऑनलाइन शिक्षण के साथ हो चुकी है। प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12वीं तक की ऑफलाइन कक्षाएं भी 16 अगस्त से शुरू कर दी गई हैं। दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि यदि सबकुछ ठीक ठाक रहा तो नवंबर के द्वितीय सप्ताह में अर्धवार्षिक परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं करा ली जाएंगी। इसके अलावा तीसरे सप्ताह में अर्द्धवार्षिक की लिखित परीक्षा होगी। अंकपत्र परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने का समय दिसंबर का दूसरा सप्ताह निर्धारित किया गया है।

प्री बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जनवरी से

कक्षा 9, 10, 11, 12 का ऑनलाइन और ऑफलाइन शिक्षण कार्य भी समय से पूरा करने का निर्णय लिया गया है। 24 जनवरी से 31 जनवरी 2022 तक प्री बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। फरवरी के पहले सप्ताह में प्री बोर्ड की लिखित परीक्षा तथा कक्षा 9 व 11 की वार्षिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। फरवरी के तीसरे सप्ताह तक प्री बोर्ड परीक्षा और वार्षिक परीक्षा के अंक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

17 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

19 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago