Bareilly News

बरेली : जनता भाजपा के साथ, 2022 के चुनाव में सपा होगी साफ : केशव प्रसाद मौर्य

मोहित ’मासूम’ बरेली। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को बरेली में थे। यहां उन्होंने एक प्रेसवार्ता में समाजवादी पार्टी के ऊपर जमकर हमला बोला। साथ ही ऐलान किया कि इस चुनाव में समाजवादी पार्टी साफ हो जाएगी, क्योंकि जनता भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि सपा शासन में विकास का मतलब प्रदेश के केवल 5 जिलों का विकास था। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ के शासनकाल में सम्पूर्ण प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। इससे विपक्ष घबराया हुआ। जनता आज योगी सरकार के साथ खड़ी है।

किसानों की बात रखते हुए बोले-“ भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हमेशा ही किसान हित में काम किया। सपा सरकार में बकाया 12000 करोड़ का बकाया भुगतान जो छोड़ कर वह गए थे वह भी भारतीय जनता पार्टी ने चुकाने का काम किया। इसके साथ साथ हमने 70000 करोड़ का किसान भाइयों का ऋण माफ करने का भी काम किया। जिस प्रकार 2017 से भाजपा की लहर थी, उसी प्रकार से 2022 में पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लहर चल रही है। बरेली की सभी विधानसभा सीटों के साथ हम एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रहे हैं। रिजल्ट वाले दिन अथार्त 10 मार्च को समाजवादी पार्टी समाप्त हो जाने वाली पार्टी बनने वाली है।

उन्होंने कहा कि “समाजवादी पार्टी का गठबंधन गुंडागर्दी का, दंगाइयों का, भ्रष्टाचारियों का, माफियाओं का रहा है, और यह लड़ाई गुंडागर्दी बनाम सुशासन की है।“

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जो सूची आई है। उसमे अपराधी किस्म के उम्मीदवारों की लम्बी फेरहिस्त है। इस सूची को देखने के बाद प्रदेश की जनता को एकदम समझ आ गया है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव जो यह बयान देते थे, कि यह नई सपा है। वो वास्तव में नई सपा नहीं है अपितु यह वही सपा है, जिससे जनता बहुत पहले से ही नाराज है।

केशव मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार हमेशा गरीब को ध्यान में रखकर विकास का प्रयास किया है। गरीबों के कल्याण को ऐसी योजनाएं दी है, जिसे आजादी के तत्काल बाद से ही लागू होना चाहिए था, लेकिन उन्हें लागू नहीं किया गया। केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में और प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में सरकारों ने हमेशा ही गरीबों के लाभार्थ योजनाएं शुरू की हैं। कहा कि हमने प्रधानमंत्री आवासीय योजना के अंतर्गत लगभग 43 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराए हैं। 2.5 करोड़ लगभग गरीबों के घरों में शौचालय बनवाये हैं। उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन, गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से प्रदेश की निर्धन जनता को उपलब्ध कराया। हर परिवार को प्रति यूनिट 5 किलो राशन के साथ-साथ एक किलो दाल, एक किलो तेल, एक किलो नमक और एक किलो चीनी भी उपलब्ध कराने का काम किया है। हमारी सरकार के समय हर समय बिजली उपलब्ध रहती है। जो कहते हैं हम 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे वह झूठ बोल रहे हैं और फरेब कर रहे हैं।

योगी सरकार सभी तीर्थ स्थलों का विकास भी कर रही है। अगर मंदिर बन रहा है। तो गरीबों का घर भी बन रहा है। अगर काशी का विकास हो रहा है। ….अयोध्या का विकास हो रहा है। प्रयागराज का विकास हो रहा है। साथ ही साथ मथुरा और वृंदावन का विकास हो रहा है। बरेली का भी विकास हो रहा है।

हमारी सरकार का लक्ष्य विकास करना, सुशासन देना है साथ ही साथ उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता को सुरक्षा देना है। उन्हे रोजगार के व्यापक अवसर प्रदान करने का काम करना है। उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों की समस्या हमारी समस्या है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व के कारण ही उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त है।

इस अवसर पर महापौर उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा, कैंट विधानसभा प्रत्याशी संजीव अग्रवाल, मीडिया पैनलिस्ट दीपक सोनकर, महानगर मीडिया प्रभारी प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर), जिला मीडिया प्रभारी अंकित महेश्वरी आदि उपस्थित रहे।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago