The Voice of Bareilly since 2010

यूपी चुनाव परिणाम 2022 : “बरेली लाइव” ने दो सप्ताह पहले ही कर दी थी भाजपा की बम्पर जीत की भविष्यवाणी- देखिये वीडियो

यूपी विधानसभा चुनाव पर बरेली लाइव की भविष्यवाणी

बरेली : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने न केवल शानदार जीत के साथ सत्ता में वापसी की है बल्कि कई मिथकों को भी तोड़ दिया है। राज्य में 1985 के बाद भाजपा दूसरी ऐसी पार्टी है जो कि सत्ता में वापसी कर रही है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में होली से पहले ही एक बार फिर भाजपा सरकार का गठन होने वाला है। आपकी पसंदीदा और विश्वसनीय न्यूज वेबसाइट “बरेली लाइव” ने 23 फरवरी 2022 को ही न केवल उत्तर प्रदेश में भाजपा की सत्ता में वापसी और योगी  आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा गठबंधन को 275 से 300 सीटें मिलने की ज्योतिषीय आकलन प्रकाशित किया था बल्कि 24 फरवरी को इसका वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया था।

गौरतलब है कि भाजपा गठबंधन ने इस बार 273 सीटों पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है।

इस समाचार (विधानसभा चुनाव : सितारे बता रहे, उत्तर प्रदेश में दोहराया जायेगा 2017) और वीडियो में रामपुर के जाने-माने ज्योतिषाचार्य पण्डित राजीव शंखधर ‘माणिक’  ने कहा था, “योगी आदित्यनाथ का लग्न सिंह और राशि कुंभ है जिसका स्वामी शनि है। दशम भाव में शनि सप्तमेश बने हुए हैं जो कि जनता का कारक है। इसके प्रभाव से भाजपा 22 फरवरी 2022 के बाद से जनता का धमाकेदार समर्थन प्राप्त करेगी। योगी आदित्यनाथ की कुंडली में मंगल और शनि की स्थिति अच्छी रहेगी। सूर्य और गुरु की युति भी शुभ है। शनि का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होगा और वह पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की गद्दी पर आसीन होते दिख रहे हैं। भाजपा को 275 से 300 सीटें प्राप्त होंगी।”

 

error: Content is protected !!