U.P. News

यूपी चुनाव : स्वामी प्रसाद मौर्य का इंतजार खत्म, मिला टिकट पर सपा ने सीट बदल दी

लखनऊः भगवा चोला उतार कर लाल टोपी पहनने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। समाजवादी पार्टी ने उन्हें चुनावी टिकट देने की घोषणा कर दी है लेकिन उनकी परम्परागत सीट पडरौना के बजाय कुशीनगर के फाजिलनगर क्षेत्र से। बुधवार को जारी इस सूची में कुल जमा तीन नाम है। लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से अभिषेक मिश्रा को टिकट दिया गया है। कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट पर पल्लवी पटेल को उतारा गया है। वह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

स्वामी प्रसाद मौर्य 2017 के विधानसभा चुनाव में कुशीनगर की पडरौना सीट से जीते थे। सपा ने कौशांबी की सिराथू सीट से अपना दल (कमेरावादी) की पल्‍लवी पटेल को मैदान में उतारा गया है। यह सीट सपा और अपना दल कमेरावादी के गठबंधन के खाते में गई है। यहां से उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। पल्‍लवी पटेल अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की छोटी बहन हैं।

लखनऊ की सरोजनीनगर सीट पर दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है। इस सीट से भाजपा ने जहां कभी सुपर कॉप कहे जाने वाले ईडी के पूर्व ज्‍वाइंट कमिश्‍नर राजेश्‍वर सिंह को प्रत्‍याशी बनाया है वहीं सपा ने पार्टी के सबसे पढ़े-लिखे नेताओं में शुमार पूर्व मत्री अभिषेक मिश्रा को उनके खिलाफ मैदान में उतारा है।  यहां कांग्रेस से रुद्रदमन सिंह बबलू प्रत्याशी हैं। ऐसे में दो ठाकुर प्रत्याशियों के बीच सपा ने जातीय समीकरण साधते हुए अंतिम समय में अपने संभावित प्रत्याशी को बदलकर ब्राह्मण कार्ड खेला है। प्रो. अभिषेक मिश्र लखनऊ उत्तर विधानसभा से 2012 और 2017 का चुनाव लड़े थे। इस सीट से सपा ने अबकी बार पूजा शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

6 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

7 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

7 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

8 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

9 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

9 hours ago