Bareilly News

अपडेट- बरेली में किसान सम्मेलन : योगी आदित्यनाथ कहा- कृषि कानूनों पर किसानों को गुमराह कर रहा विपक्ष

बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए विपक्ष पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कृषि कानूनों पर विपक्ष बार-बार झूठ बोलकर उसे सच साबित करने में लगा है लेकिन उसका यह षड्यंत्र सफल नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने माफिया पर कार्रवाई जारी रखने का ऐलान करते हुए कहा कि जमीनों से दबंगों के कब्जे हटते रहेंगे। दबंगों से खाली कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए मकान बनाए जाएंगे।

योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दोहना के पास एल्डिको मैदान में किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। एक घंटे के भाषण के दौरान उन्होंने पाकिस्तान को भी आड़े हाथों लिया। इसके बाद बरेली वालों को  खुशखबरी दी। कहा, बरेली में जल्द ही एयरपोर्ट शुरू हो जाएगा। इससे पहले उन्होंने 975 करोड़ रुपयों 111 सरकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। वह किसान आंदोलन के बीच बरेली मंडल के किसानों को रिझाने और समझाने के लिए यहां पहुंचे थे।  

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में देश के युवा, गरीब, किसान के लिए जो वादे किए थे, वे सभी पूरे हो रहे हैं। कभी कहा जाता था कि भारत दुनिया की नकल करता है लेकिन मोदी सरकार आने के बाद दुनिया भारत के दिखाए रास्ते पर चल रही है। दुनिया जब कोरोना वायरस महामारी से त्रस्त थी, तब हमारे किसान खेत में सोना उगा रहे थे। वे राष्ट्र कल्याण के कार्य में लगे थे। भारत की प्रगति से जलन करने वाले लोग ये सब स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। जिन्हें देश की प्रगति अच्छी नहीं लग रही, वे झूठ बोलकर लोगों को व्यवस्था से अलग करने का प्रयास कर रहे हैं। मगर, हम सत्य के आग्रही हैं और उसी राह पर चलेंगे। मोदी जी ने कहा था कि खेत से बाजार तक एक चेन बनायेंगे, जो कि किसानों की प्रगति का मार्ग सरल करेगी। अब यह कार्य किया जा रहा।

नाम में होता है भाव

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नाम में भाव होता है। हमारे पूर्वजों ने इसी आधार पर नाम रखे। सुबह हो तो राम राम, जीवन यात्रा खत्म हो तो राम। विपक्ष को इस बात से परेशानी हो रही है कि अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। दूसरी परेशानी उसे इस बात से है कि कश्मीर से धारा 370 क्यों हटा दी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसके विरोध में आवाज उठाई और बलिदान दे दिया। उन्होंने इस दौरान जय श्री राम और भारत माता के नारे भी लगवाए।

भारत के प्रदर्शन को सराह रही दुनिया

उन्होंने कहा कि कोरोना के काल खंड में भारत के प्रदर्शन की सराहना दुनिया कर रही है। दुनिया ने भारत के प्रबंधन को कोरोना काल में स्वीकार किया है लेकिन इसमें भी विपक्ष को परेशानी है। अब किसानों की जमीन को कब्जाने की हिम्मत किसी में नहीं है। जिन्हें किसानों की खुशहाली अच्छी नहीं लग रही है, वे ही भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। वह आज उसी भ्रम को दूर करने आए हैं।

गन्ना किसानों का भविष्य उज्ज्वल

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में उनके नेतृत्व में सरकार बनते ही किसानों का 36 हज़ार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया।  उसके बाद किसानों की उपज के क्रय के लिए व्यवस्था की गई। किसानों को कहीं पर भटकना न पड़े, इसलिए 36 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। यहां चीनी मिल बंद हो रही थी लेकिन हमारी सरकार ने 1 लाख 12 हज़ार करोड़ का किसान का गन्ना भुगतान किया जिससे मिल भी चलें और किसान भी समृद्ध हो। गन्ना किसानों का भविष्य उज़्ज्वल है। विकास के कार्य गुमराह करने वालों को बुरा लग रहे हैं। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वह एक झूठ को बार-बार बोल रहा है। सरकार सूदखोरी पर लगाम लगा रही, विपक्ष को यह भी बुरा लग रहा।

मंच पर मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना. यूपी के राज्यमंत्री महेश गुप्ता, ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, संघमित्रा मौर्य, अरुण सागर और बीएल वर्मा, बरेली के महापौर उमेश गौतम, प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, विधायक राजेश अग्रवाल, धर्मपाल सिंह, डॉ श्याम बिहारी लाल, डॉ अरुण कुमार, डॉ डीसी वर्मा, छत्रपाल गंगवार, राजेश कुमार मिश्रा, बहोरन लाल मौर्य, आरके शर्मा, किशन लाल राजपूत व रामशरण वर्मा, एमएलसी डॉ जयपाल व्यस्त, डॉ हरी सिंह ढिल्लों, भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन शर्मा और आंवला जिला अध्यक्ष वीर सिंह पाल मौजूद थे।

किसान पंचायत में मुख्य रूप से ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य, दुर्विजय सिंह शाक्य, पूरन लाल लोधी, अधीर सक्सेना, प्रदीप अग्रवाल, महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर,, विष्णु शर्मा, आदेश प्रताप सिंह, अरुण कश्यप, अंकित महेश्वरी आदि मौजूद रहे।

gajendra tripathi

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

3 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

4 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

9 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

22 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

23 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

23 hours ago