Bareilly News

अपडेट समाचार बरेली- हिंदू युवा वाहिनी तहसील अध्यक्ष की अस्पताल परिसर में चाकू से गोदकर हत्या, हत्यारोपित गिरफ्तार

बरेली। उत्तर प्रदेश में हिंदू युवा वाहिनी के नेता निशाने पर  हैं। वाहिनी के मीरगंज तहसील अध्यक्ष व निजी अस्पताल के संचालक डॉ. संजय सिंह भदौरिया (42) की बुधवार रात चाकू के ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने मच्छरदानी हटाकर छुरे से उनका गला रेत दिया। इसके बाद पेट, गर्दन, कंधे और आंख में छुरे से ताबड़तोड वार किए। सुबह परिवारीजनों को घटना की जानकारी हुई। कुछ ही देर में पुलिस अधिकारी एवं फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई। गुरुवार दोपहर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया।

अस्पताल के मेडिकल स्टोर में दो कर्मचारी सो रहे थे। उनको घटना का पता नहीं चला। सुबह 6 बजे माली अस्पताल में मालाएं रख गया। सुबह परिवारीजनों ने गांव से उन्हें फोन किया पर कॉल रिसीव नहीं हुई। सुबह करीब पौने 8 बजे स्टाफ ने घटना की सूचना परिवारीजनों को दी। इस पर घरवाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी। थे। अस्पताल से दुनका पुलिस चौकी चंद कदम की दूरी पर है। चौकी प्रभारी और शाही के एसओ मौके पर पहुंच गए। एसएसपी,  एसपी, मीरगंज, शीशगढ और फतेहगंज पश्चिमी के एसओ, एसपी क्राइम, और फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को चारपाई पर शव और मांस के लोथड़े पड़े मिले। चारपाई के नीचे खून पड़ा था जो बह कर नाली तक चला गया था।

मीरगंज तहसील क्षेत्र में धनेटा-शीशगढ़ रोड पर स्थित आनंदपुर गांव के रहने वाले संजय सिंह छह वर्षों से जिस बिल्डिंग में अस्पताल का संचालन कर रहे थे, वह पतरौल पुत्र नत्थूलाल की है। बिल्डिंग मालिक के भाई की दुकानों के पीछे पड़ी टीन में सीसी टीवी कैमरा लगा है। हत्यारा टीन में खड़ी मैजिक के पीछे से निकल कर संजय सिंह की चारपाई तक पहुंचा। 3.54 बजे उसने मच्छरदानी हटाकर छुरे से ताबड़तोड वार कर उनकी हत्या कर दी और टीन शेड की दीवार कूद फरार हो गया। घटना को अंजाम देने में एक मिनट से भी कम समय लगा।

सीसी टीवी कैमरे में कैद हत्यारे को संजय सिंह के भाई ने पहचान लिया। उन्होंने नामजद तहरीर पुलिस को दी जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने अस्पताल के स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने दोपहर में रतनपुर मोड़ पर मुठभेड़ के बाद आरोपित इमरान निवासी दुनका को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

17 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

19 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago