The Voice of Bareilly since 2010

अपडेट समाचार- इंतजार खत्म, दिल्ली से बरेली एयरपोर्ट पहुंची पहली फ्लाइट

बरेली। 24 वर्ष का इंतजार खत्म हुआ। सोमवार सुबह बरेली से दिल्ली के बीच हवाई सफर शुरू हो गया। दिल्ली से पहली फ्लाइट al 9701 सुबह 10:36 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंची। एलाइंस एयर के एटीआर-72 विमान को उड़ाकर महिला पायल बरेली पहुंची। सरकार ने बरेली-दिल्ली की पहली फ्लाइट महिलाओं को समर्पित की है। दिल्ली से इस फ्लाइट में केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार भी आए। यहां उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी की मौजूदगी में इस फ्लाइट का वाटर कैनन से स्वागत किया गया।

दिल्ली-बरेली उड़ान को लेकर एयरपोर्ट पर जबरदस्त तैयारियां की गई थीं। एयरपोर्ट को इस खास मौके पर फूलों से सजाया गया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर खास आयोजन भी किया गया। मंडलायुक्त, अपर पुलिस महानिदेशक, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत प्रशासन और पुलिस के कई बड़े अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।


बरेली के लिए पहली उड़ान शुरू होने से पहले दिल्ली हवाई अड्डे के लाउंज में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार व अन्य।


गौरतलब है कि बरेली एयरपोर्ट का 10 मार्च, 2019 को औपचारिक तौर पर उद्घाटन हुआ था।


10 मार्च, 2019 को आयोजित बरेली एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार व अन्य। फोटो सौजन्य निर्भय सक्सेना
error: Content is protected !!