The Voice of Bareilly since 2010

उपजा सदस्यों ने मनीष अग्रवाल ‘नाइस’ का मनाया जन्म दिन

बरेली लाइव। जन्मदिन का दिन यूँ तो हर इंसान के लिए खुशी का दिन होता है पर आज यह दिन सबके लिए यादगार बन गया, जैसा दोगे वैसा मिलेगा की तर्ज़ पर जिस तरह का प्रेम और शुभकामनाएं उपजा प्रेस क्लब के सदस्य अपने साथ लेकर गए थे उतना ही स्नेह औऱ अभिनंदन सबको प्राप्त भी हुआ। जब अनंत वास्तु कार्यालय पर आज अर्बन कोआपरेटिव बैंक, बरेली के निदेशक व बीजेपी के नेता मनीष अग्रवाल नाइस (उपाध्यक्ष उपजा) का जन्म दिवस कार्यक्रम यू पी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा ) बरेली के साथियों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद बरेली के पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह तथा बीजेपी के नेता डॉ अनिल शर्मा भी शामिल हुए। साथ ही उपजा बरेली अध्यक्ष पवन सक्सेना, निर्भय सक्सेना, धर्मेंद्र सिंह बंटी, विशाल गुप्ता, सचिन भारतीय, अनूप शर्मा, कृष्ण गोपाल राज, राजेश शर्मा, वीरेंद्र अटल, राजीव शर्मा, पुत्तन सक्सेना, विजय सिंह, अशोक शर्मा लोटा, ललित कुमार, आर जी शर्मा, रतन गुप्ता, प्रकाश निर्मल, हरीश कुमार, अजय मिश्रा, विकास साहनी, अनुराग, पंकज शर्मा, अजय शर्मा आदि पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने मनीष जी को शुभ जन्मदिन व उज्ज्वल भावी जीवन की शुभकामनाएं दीं। मनीष अग्रवाल ने सब का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!