The Voice of Bareilly since 2010

भाजपा महिला मोर्चा के समरसता अन्न कार्यक्रम में साथ दिखीं सवर्ण-दलित महिलाएं

BareillyLive: सिविल लाइन महिला मोर्चा नगर कार्यालय पर नगर अध्यक्ष डॉ अनुरीता सक्सेना के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सामाजिक समरसता कार्यक्रम के रूप में और न्याय सप्ताह अभियान के अंतर्गत दलित समाज की विभिन्न वर्गों की महिलाओं के साथ “समरसता अन्न कार्यक्रम” का आयोजन उत्साह पूर्वक किया गया, कार्यक्रम में समाज में विभिन्न क्षेत्रों की दलित महिलाओं के साथ सामूहिक खानपान ग्रहण किया गया और माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाली दलित महिलाओं में (१) संगीता बाल्मीकि बंधन बैंक अधिकारी,(२) फूलवती बाल्मीकि कन्या विद्यालय में भोजन इंचार्ज (३) हर प्यारी प्रजापति पुलिस लाइन में भोजन कारीगर (4) सुषमा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (5) सीमा देवी सहायक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (6) गंगा देवी जाटव घरेलू काम करने वाली महिला (७) सागर गीता देवी परिवार में भोजन बनाने का काम करने वाली महिला (८) ओमवती बाल्मीकि गाय पालन की डेयरी, (9) रेखा देवी स्कूल सहायिका (10) डॉक्टर सविता विद्यार्थी महिला चिकित्सक (12) नेहा सिंह एमएससी अध्यापिका के अलावा श्री एम एल विद्यार्थी पूर्व बैंक मैनेजर जिन्होंने अपनी तीनों बेटियों को उच्च शिक्षा देने में योगदान दिया, उन्हें भी सम्मानित किया गया। आपकी एक बेटी डॉक्टर, दूसरी वकील, तीसरी पीएचडी करने के उपरांत अपने अपने लक्ष्य को प्राप्त कर रही है।

आज के कार्यक्रम में नगर भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य श्रीमती कमला सिंह, श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल, श्रीमती सुनीता सक्सेना, श्रीमती कमला देवी, श्रीमती पिंकी सक्सेना, श्रीमती मृदुला अग्रवाल आदि अनेक महिलाओं ने कार्यक्रम में भागीदारी की, सभी दलित महिलाओं और भाजपा नगर महिला मोर्चा के सदस्यों ने सामूहिक रूप से अन्न ग्रहण कर खानपान किया और सामाजिक समरसता का उच्च उदाहरण पेश किया। आज के सफल कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा डॉ अनुरीता सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया और सभी दलित महिलाओं से उम्मीद की कि आप जिस क्षेत्र में हैं निरंतर सफलता हासिल करेंगे और समाज में उत्कृष्ट उदाहरण पेश करेंगी। इस कार्यक्रम के अतिरिक्त माता जसवंती देवी मंदिर में भाजपा महिला नगर मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती गीता मिश्रा के नेतृत्व में अनेकों दलित महिलाओं के लिए भोजन व्यवस्था भी की गई तथा सभी भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने उनके साथ भोजन कर इस कार्यक्रम को संपन्न किया।

संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

error: Content is protected !!