Bareilly News

बदायूं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए उस्ताद राशिद खान, अंतिम विदाई देने पहुंचे हजारों लोग

बदायूँ @BareillyLive. मशहूर संगीतकार उस्ताद राशिद खान को गुरुवार को अंतिम विदाई दी गयी। छोटे सरकार की दरगाह के कब्रिस्तान में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें सुपर्द-ए-खाक किया गया। देश के मशहूर शास्त्रीय गायक व संगीतकार, पद्मभूषण से सम्मानित उस्ताद राशिद खान का निधन कोलकाता हो गया था। देहान्त के उपरान्त उनका पार्थिव शरीर उनकी जन्मस्थली बदायूँ स्थित कबुलपुरा पैतृक आवास लाया। यहां भाजपा और सपा सहित अनेक राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी पहंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने उनके आवास पहुंचकर परिजनों से भेंटकर तथा शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उस्ताद राशिद खान के निधन से संगीत के साथ-साथ बदायूँ वासियों को भी अपूरणीय क्षति हुई है। दुःख की इस घड़ी में पूरा समाजवादी परिवार उनके परिजनों के साथ है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा उस्ताद राशिद खान का निधन शास्त्रीय संगीत की दुनिया में बड़ी क्षति है। प्रभु शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक सुनील गुप्ता, विभाग प्रचारक विशाल, विभाग संपर्क प्रमुख मनीष सिंघल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने उनके आवास पर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिया गया गार्ड ऑफ आनर

बदायूं। रामपुर सहसवान घराने से ताल्लुक रखने वाले शास्त्रीय संगीत गायक 55 बर्षीय पद्मभूषण उस्ताद राशिद खान को आज उनके पैतृक निवास बदायूं में सुपुर्दे खाक किया गया। मोहल्ला कबूलपुरा से उनके जनाजे को उनके परिजनों व चाहने वालों ने कांधा दिया। उनके शव को छोटे सरकार के कब्रिस्तान में सुपुर्दे ख़ाक किया गया। टीएमसी सांसद नदीम उल हक, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, जिलाधिकारी मनोज कुमार व अन्य अधिकारियों की मोजुदगी में उस्ताद राशिद खान को गार्ड ऑफ आनर दिया गया। उनकी अन्तिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

8 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

8 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

10 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

10 hours ago