U.P. News

उत्तर प्रदेश : कांग्रेस कमेटी में 43 और पदाधिकारी नामित, मीडिया टीम का भी विस्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को स्क्रीनिंग कमेटी गठित करने के बाद कांग्रेस ने अब संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। 43 नए पदाधिकारी नामित किए गए हैं। राज्य संगठन के विस्तार के साथ ही मीडिया टीम को मजबूत किया जा रहा है। नामित किए गए अतिरिक्त पदाधिकारियों में तीन उपाध्यक्ष, एक महासचिव (संगठन), 11 महासचिव और 28 सचिव हैं। अभी तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष समेत कुल 115 सदस्य थे। नए पदाधिकारियों को नामित किए जाने के बाद अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कुल 158 सदस्य हो गए हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद पीसीसी का पुनर्गठन करते हुए उसका आकार छोटा किया गया। अब चुनावी मजबूरियों के चलते इसमें नए पदाधिकारी नामित किए गए हैं।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्तुति पर राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने तीन उपाध्यक्ष बनाए हैं। उपेन्द्र सिंह, मकसूद खान और जयवंत सिंह को प्रदेश उपाध्य मनोनीत किया है। कांग्रेस ने पहली बार उत्तर प्रदेश में महासचिव संगठन का पद बनाया है। दिनेश कुमार सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहिंदर सूद वाल्मीकि, सुबोध श्रीवास्तव, अरशद अली गुड्डू, शरद मिश्रा, जय करन नवर्मा, सरिता पटेल, अखिलेश शुक्ला, मुकुंद तिवारी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सचिन चौधरी और रंजन दुबे को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

कमलेश रतन, प्रवीन चौधरी, लव कश्यप, सुधीर पाराशर, रिसाल अहमद, मुकेश यादव, अखिलेश शर्मा, परवेज अहमद, सचिन त्रिवेदी, कुलदीप चौधरी, बृजेश सिंह, प्रतिभा अटल पाल, रादि खशान, शैलेन्द्र शर्मा, महमूद खान, दिलीप निषाद, अमित जायसवाल, मनोज गौतम, रोहित जाखड़, कैलाश चौहान, बृजेन्द्र मिश्रा, सत्यवीर सिंह, करम चंद बिंद, अशोक विश्वकर्मा, हरदीपक निषाद, अमर सिंह जांगिड, जयंत त्यागी तथा विवेक श्रीवास्तव को सचिव बनाया गया है।

कांग्रेस ने अपनी मीडिया टीम को भी मजबूत करने का प्रयास किया है। समन्वय के लिए दो प्रदेश प्रवक्ताओं का कद बढ़ाया है। अंशू अवस्थी को डिजिटल मीडिया जबकि जीशान हैदर को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और उर्दू मीडिया संयोजक बनाया गया है। मीडिया चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने प्रदेश मुख्यालय पर नौ प्रवक्ता और 10 मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति की है, जो समाचार चैनलों पर पार्टी का पक्ष रखने के लिए अधिकृत होंगे। इसके अलावा पार्टी ने अलग से 14 पदाधिकारियों को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी के साथ मंडलवार प्रभारी बनाया गया है, जो अपने-अपने प्रभार वाले मंडलों में पार्टी के मीडिया विभाग को मजबूत करेंगे

मीडिया टीम

संजय सिंह, पंकज तिवारी, संजीव सिंह, डॉली शर्मा, सुरहिता करीम, उषा रानी कोरी, कुलभूषण त्रिपाठी, शशि वालिया, केपी मावी, अभिमन्यु त्यागी, नूरुद्दीन, मोहम्मद परवेज, आशुतोष द्विवेदी, गौरव तिवारी, शेख जकारिया, आसिफ रिजवी, श्रष्टि कश्यप, प्रदीप सिंह और अजय चंद्र दुबे मीडिया टीम में शामिल हैं। मीडिया पैनलिस्ट रहीं शुचि विश्वास, जावेद अहमद और विशाल राजपूत को पदोन्नत कर प्रवक्ता बनाया गया है। 

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago