Breaking News

उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कालिदास मार्ग पर स्थित बंगले में रहते हैं। शुक्रवार को दी गई इस धमकी के बाद लखनऊ के कालिदास मार्ग पर हाई अलर्ट है। सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की मदद से छानबीन की जा रही है। योगी आदित्यानाथ को इससे पहले भी जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है।

यह धमकी डायल-112 पर फोन करके दी गई है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है फोन करने वाला कौन है और कहां से फोन किया गया है। फोन कॉल की सच्चाई पता चलने तक कालिदास मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और कुछ अन्य मंत्रियों के भी सरकारी आवास हैं।

पहले भी मिल चुकी है धमकी

गौरतलब है कि पिछले ही महीने कामरान नाम के एक शख्स ने उत्तर प्रदेश पुलिस की सोशल मीडिया हेल्प डेस्क को फोन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। उत्तर प्रदेश पुलिस की सूचना पर मुंबई में रहने वाले इस शख्स को महाराष्ट्र एटीएस ने उठा लिया। कामरान (25) अब उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ के कब्जे में है। पूछताछ में कामरान ने बताया कि उसे योगी आदित्यनाथ को धमकी देने के बदले एक करोड़ रुपये देने का वादा किया गया था। हालांकि, कामरान ने यह नहीं बताया है कि उसे रुपयों का ऑफर देने वाला व्यक्ति कौन है।

कामरान ने यूपी पुलिस के 112 मुख्यालय में वॉट्सऐप मेसेज करके धमकी दी थी। यह मैसेज सोशल मीडिया डेस्क के नंबर 7570000100 पर आया था। मेसेज में लिखा था, ‘सीएम योगी को मैं बम से मारने वाला हूं। (एक खास समुदाय का नाम लिखा) की जान का दुश्मन है वो।’ यह मेसेज आने के बाद उच्चाधिकारियों को इसी सूचना दी गई। इसके बाद गोमती नगर थाने में धारा 505 (1) बी, 506 और 507 के तहत केस दर्ज किया गया था।

gajendra tripathi

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

5 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

5 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

10 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

24 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

1 day ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

1 day ago