U.P. News

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : भाजपा ने जारी एक और सूची, जानिये कौन कहां से लड़ेगा

लखनऊउत्तर प्रदेश में लगतार दूसरी बार सत्ता ने आने के लिए फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रही भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की। भाजपा मुख्यालय से जारी की गई इस सूची में 91 प्रत्याशियों के नाम हैं।  

इस सूची में भी लखनऊ के प्रत्याशियों के नाम नहीं है। उन्नाव में विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित की सीट पर भी अभी संशय है। दीक्षित उन्नाव की भगवंतनगर से विधायक हैं। वह नौवीं से लेकर 12वीं विधानसभा के गठन में लगातार चुनाव जीते, इसके बाद उनको 2017 में सफलता मिली।पूर्व मंत्री अनुपमा जयसवाल को बहराइच के बहराइच सदर से प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी को देवरिया से प्रत्याशी होंगे। सुल्तानपुर की कादीपुर सुरक्षित सीट से विधायक राजेश गौतम इस बार भी उम्मीदवार हैं।

बाराबंकी के हैदरगढ़ से विधायक बैजनाथ रावत का टिकट कट गया है। उनकी जगह पर दिनेश रावत को उतारा है। बाराबंकी सदर और हैदरगढ़ से भी नया प्रत्याशी उतारा गया है। रामनगर से शरद अवस्थी, कुर्सी से साकेन्द्र प्रताप वर्मा, दरियाबाद से सतीश शर्मा, सदर से अरविंद मौर्य, हैदरगढ़ से दिनेश रावत और जैदपुर से अमरीश रावत को प्रत्याशी बनाया गया है।

आजमगढ़ में भाजपा ने 10 में से नौ सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। गोपालपुर से सत्येंद्र राय, आजमगढ़ से अखिलेश मिश्र, निजामाबाद से मनोज यादव, दीदारगंज से कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, लालगंज से नीलम सोनकर और  मेंहनगर से मंजू सरोज। वर्ष 2017 में मेंहनगर से भाजपा एवं सुभासपा गठबंधन में सुभासपा की प्रत्याशी रहीं मंजू सरोज अब भाजपा का चेहरा हैं।

भाजपा की तीसरी सूची

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

9 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

11 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

11 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago