Bareilly News

उ प्र माध्यामिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) बरेली जिला कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न

BareillyLive : उत्तर प्रदेश माध्यामिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) बरेली का जिला कार्यकारिणी का वार्षिक चुनाव बिशप मंडल इण्टर कॉलेज बरेली में चुनाव अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान के निर्देशन में सम्पन्न हुआ जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। शाहजहांपुर से आये चुनाव अधिकारी ने नई कार्यकारिणी को हार्दिक शुभकामनाएं दी और संगठन को आगे बढ़ाने की राय दी। 2024 की नई कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष नवनीत कुमार शर्मा, जिला मंत्री मुन्नेश कुमार अग्निहोत्री, मीडिया प्रभारी प्रवीन कुमार शर्मा, महिला उपाध्यक्ष डॉ श्रीमती रश्मि जौहरी, जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी, सुधीर वीर विक्रम, रामानंद कोहली, अरविंद कुमार उपाध्यक्ष, मुकुल मोहन त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार आय व्यय निरीक्षक डाॅ त्रिलोकी नाथ, संयुक्त मंत्री डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा, शेर सिंह, डॉ देवेंद्र कुमार, श्रीमती राजेश राजपूत, कुमारी कमलेश, लता, रहीम खान, डॉ अखिलेश कुमार गुप्ता रहेंगे।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने फूल माला पहनकर सभी का स्वागत किया। जनपद के कई जगहों से आए हुए अन्य शिक्षक साथियों ने भी नई कार्य कारिणी का जोरदार स्वागत किया। बाद में भोजन व्यवस्था का अति सुंदर प्रबंध किया गया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

आसुरी शक्तियां स्वयं होंगीं समाप्त, सनातन को नहीं कोई खतरा :प्रेम भूषण जी महाराज

Bareillylive : कुछ लोग कहते हैं सनातन धर्म खतरे में है। सनातन संस्कृति पर बहुत…

3 hours ago

मनुष्य को जीव की चर्चा में नहीं बल्कि जगदीश की चर्चा में रहना चाहिए : प्रेम भूषण जी

Bareillylive : विषयी व्यक्ति का भगवान में मन नहीं लग सकता है, मंदिर और सत्संग…

5 hours ago

उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समाज की रामलीला 06 अक्टूबर से, बच्चों को जड़ों से जोड़ता है मंचन

बरेली @BareillyLive. उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समाज के तत्वावधान में 40वां श्रीरामलीला महोत्सव कल रविवार से प्रारम्भ…

6 hours ago

30वें रुहेलखंड महोत्सव में पुरस्कृत हुए प्रतिभागी, विशेष पुरस्कार जयराज विक्टर को

Bareillylive: गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन एवं जिला…

8 hours ago

गांधी जयंती उनकी महान उपलब्धियों और विचारों को याद करने का अवसर :अजय शुक्ला

Bareillylive : महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर सामूहिक सहभोज…

1 day ago

मनुष्य जीवन का आधार जानने के लिये रामकथा सुनना आवश्यक : आचार्य प्रेमभूषणजी

Bareillylive : मनुष्य बच्चों के रूप में इस संसार में आता है और अपनी आयु…

1 day ago