Bareilly News

उत्तराखंड महासभा ने महापौर का नागरिक अभिनंदन कर मनाया पंद्रहवां बसंतोत्सव

BareillyLive: रोटरी भवन में अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा द्वारा पंद्रहवां वसंतोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व महापौर डॉ. उमेश गौतम का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा सम्मानित होना गर्व की बात है। कार्यक्रम का सफल आयोजन संस्था की सार्थक मेहनत को दर्शाता है। समाज में एक अच्छा संदेश इस प्रकार के कार्यक्रमों से प्रसारित होता है। उत्तराखंड गौरव सम्मान अंडर-19 में देश का प्रतिनिधित्व तथा श्रीलंका, बांग्लादेश के विरुद्ध कप्तानी के साथ ही वर्तमान में सर्वाधिक रन बनाने वाले होनहार क्रिकेटर आर्यन जुयाल को दिया गया। जिन्होंने कहा कि धोनी और ऋषभ पंत उनके आदर्श है। वह भी उनकी तरह भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। इसके लिए आप सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहिये।

अष्ठम स्वर्गीय डॉ. वीरेन डंगवाल स्मृति सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार रंजीत पांचाले को प्रदान किया गया। जिन्होंने कहा कि संस्था के द्वारा साहित्यकारों, रचनाकारों को सम्मानित किया जाना प्रेरणात्मक है। इससे रचनाकारों को अच्छे साहित्य को पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रेरणा प्राप्त होती है। संस्था के राष्ट्रीय मंत्री राजेन्द्र प्रसाद घिल्डियाल ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था विगत कई वर्षों से समाज को जोड़ने का प्रयास कर रही है। हम सबको समाज को एकजुट करने के साथ ही उसे कुछ वापस भी करना चाहिए।समाज के लोगों के सम्मान की रक्षा करता हमारा दायित्व है।प्रत्येक वर्ष हरेला और वसंतोत्सव को कराने का मूल मकसद भी यही है। कोषाध्यक्ष हेमंत डिमरी ने बताया कि हम सबको समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। महासचिव चंदन सिंह नेगी ने कहा कि हर वर्ष आप तक कार्यक्रम पहुंचाने के लिए हम साल भर रूपरेखा बना कर भरकस प्रयास करते हैं। कार्यक्रम संयोजक जे. सी. काला ने आगामी वर्षों के कार्यक्रम की रूपरेखा खींची और बताया कि इस बार का कार्यक्रम हमारे वीर शहीद सेनानायकों को समर्पित है।

मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने बताया कि उत्तराखंडी फ़िल्म केदार के निर्देशक और कलाकारों का भी सम्मान होगा ताकि फिल्मकार समाज को उम्दा फिल्म देने का प्रयास करें। इसी दिशा में महिला सशक्तिकरण सम्मान विद्या मेहतोलिया को प्रदान किया जा रहा है। उपाध्यक्ष सतीश नैथानी ने हर व्यक्ति की समाज के प्रति जवाबदेही तय करने पर जोर दिया। सांस्कृतिक सचिव आनंद रौदियाल ने सभी प्रस्तुतियों का कुशल निर्देशन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद एवं पूर्व मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि उत्तराखंड के लोग जहाँ भी जाते हैं अपनी विशिष्ट पहचान बनाते हैं। उत्तराखंड की वृहद सांस्कृतिक पहचान है।कार्यक्रम अध्यक्ष शहर विधायक वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवा हमारे देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। देश सेवा का जज्बा हर उत्तराखंडी में जन्मजात होता हैं। उन्होंने संस्था के भागीरथी प्रयासों की सराहना की। अति विशिष्ट अतिथि कैण्ट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन से युवा पीढ़ी का अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव होता है। हमें अपनी जड़ों से हमेशा जुड़ा रहना चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. दीप पंत, डॉ. विनोद पागरानी, आशीष पटेल रहे। कार्यक्रम में देहरादून, खटीमा, हल्द्वानी और स्थानीय बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

संस्था ने वृद्धजन सम्मान एवं पूजन तथा समाज के बच्चों का प्रतिभा सम्मान भी किया। संस्थाध्यक्ष दामोदर लोहनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर के. सी. जोशी, सतीश नैथानी, अभिजीत सिंह नेगी, कमलेश सिंह बिष्ट, भास्कर सिंह रावत, सुबोध कंडवाल, संगीता घिल्डियाल, तारा पाण्डेय, ज्ञान सिंह रावत, पंकज कुकरेती आदि ने सहयोग किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

8 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

10 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago