Bareilly News

वाल्मीकि समाज ने किया भाजपा पदाधिकारियों का अभिनंदन, दिया पीएम को धन्यवाद

BareillyLive : भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज रजि.भावाधस- भारत (उत्तर प्रदेश) के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक महापौर डॉक्टर उमेश गौतम के कार्यालय सिविल लाइंस बरेली पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कठेरिया ने की। संचालन महानगर अध्यक्ष गोविंद वाल्मीकि ने किया उपरोक्त बैठक में श्री अयोध्या जी धाम में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भगवान वाल्मीकि के नाम पर रखे जाने एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा उद्घाटन कर वाल्मीकि समाज को सम्मानित करने का काम किए जाने के उपलक्ष्य में वाल्मीकि समाज के द्वारा भाजपा बरेली महानगर के अध्यक्ष अधीर सक्सेना, बरेली के महापौर डॉक्टर उमेश गौतम एवं कथावाचक विश्व हिंदू महासंघ के मंडल प्रभारी शिवानंद जी महाराज को फूल माला, शॉल, रामनवमी पटका एवं स्मृति चिन्ह भेटकर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विशाल सिंह वाल्मीकि, सुमित कठेरिया, हरि सिंह वरदान, हरीश बाबू वाल्मीकि, आनंद प्रकाश, दीपक महाजन, शेखर वाल्मीकि, हरबंस सिंह, आकाश पुष्कर, श्यामसुंदर कठेरिया, कमल किशोर इंजीनियर, इं. विजय वाल्मीकि, गुड्डू भाई, देवदास चौहान, नंदू वाल्मीकि, सुशीत कठेरिया, मुन्ना नागवंशी, मंगू सिंह वाल्मीकि, पार्षद रंजीत वाल्मीकि, पार्षद सौरभ कुमार वाल्मीकि, शिशुपाल कठेरिया, अनिल मास्टर, निशांत सिंह, विकास महाऋषि, अमरीश कठेरिया, मुकेश बाबू वाल्मीकि, विजय सिंह चौहान, चंचल वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, अभिजीत कठेरिया, रोहित वाल्मीकि, महेश वाल्मीकि, प्रदीप वाल्मीकि, अजय वाल्मीकि, चिंकी वाल्मीकि, अजय चौहान, सुरजीत सिंह वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग उपस्थित रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

10 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago