The Voice of Bareilly since 2010

सृजनशील नारियां सम्मानित, वंदना शरद के काव्य संग्रह का विमोचन             

बरेली : पुस्तक विमोचन एवं सृजनशील (creative) नारी सम्मान समारोह में वंदना शरद की 125 ओजस्वी कविताओं के संग्रह “इन्द्र धनुषी मन” का विमोचन किया गया। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रोटरी भवन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मशहूर शायर प्रो. वसीम बरेलवी ने की जबकि मुख्य आतिथि प्रख्यात साहित्यकार माहेश्वर तिवारी रहे।

इस अवसर पर निवेदिता सक्सेना और अंजली श्रीवास्तव ने अपनी कविताओं का पाठ किया। दोनों को शाल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर क्लब के संरक्षक प्रो. एनएल शर्मा, अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और महासचिव अभय सिंह भटनागर ने सम्मानित किया।

इनके अतिरिक्त वंदना शरद, डॉ. नूतन दीक्षित, मंगलेश सक्सेना, साक्षी भारती, कमल भारती, शोभा सक्सेना, कल्पना, मधुरिमा सक्सेना, शकुन सक्सेना, चित्रा जौहरी, रचना सक्सेना, मीना सोंधी, सुधा सक्सेना, डॉ प्रतिमा गुप्ता, सीमा सक्सेना, शोभा, अंजू, रश्मि उपाध्याय सहित 24 सृजनशील महिलाओं को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए कार्यक्रम के अध्यक्ष वसीम बरेलवी, मुख्य अतिथि माहेश्वर तिवारी, विशिष्ट अतिथि डॉ डीसी दुबे और आनंद गौतम ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर वसीम बरेलवी ने कहा कि नारी हमारी शक्ति है, उसका सम्मान करना हमारे लिये फक्र की बात है। सभी का स्वागत अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया। सभी का आभार महासचिव अभय सिंह भटनागर ने व्यक्त किया। खासतौर से मौजूद लोगों में डीपीआर. नीता अहिरवार, शरद मिश्रा, निर्भय सक्सेना, डॉ अजय गुप्ता, एएल गुप्ता, सत्येंद्र सक्सेना, सुरेश बाबू मिश्र, मुकेश सक्सेना रहे।

error: Content is protected !!