Bareilly News

बरेली : वेदप्रकाश यादव ही होंगे आलमपुर जाफराबाद के अगले प्रमुख

आंवला (BareillyLive)। …आखिर वेदप्रकाश यादव का अब आलमपुर जाफराबाद ब्लाक प्रमुख बनना तय हो गया है। भाजपाईयों ने अपनी ही पार्टी के दूसरे दावेदार रविन्द्र गुप्ता को आखिरकार मना ही लिया और आज उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। ऐसे में वेद प्रकाश यादव का अब निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

बता दें कि सोमवार को आलमपुर जाफराबाद ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन हुए थे। इसमें पहला पर्चा पिछले दिनों अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले वेदप्रकाश यादव ने भरा था। दूसरे उम्मीदवार के रूप में भाजपा के ही रविन्द्र गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद जिलाध्यक्ष वीरिंसंह पाल, चेयरमैन संजीव सक्सेना और युवा नेता यशवंत सिंह रविन्द्र को मनाने उनके आवास ग्राम खेड़ा पहुंचे। इन लोगों के मनाने पर रविन्द्र ने मंगलवार को नामांकन वापस लेने आश्वासन भी दिया। आज मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन था।

मंगलवार को संजीव सक्सेना और यशवंत सिंह अपने दलबल के साथ रविन्द्र गुप्ता को लेकर ब्लॉक परिसर पहुंचे तथा नामवापसी करा दी। उनकी नाम वापसी के बाद वेदप्रकाश समर्थकों ने रविन्द्र गुप्ता, वेदप्रकाश यादव, वीर सिंह पाल चेयरमैन संजीव सक्सेना को मालाओं से लाद दिया। रविन्द्र गुप्ता के नाम वापस लेते ही वेदप्रकाश का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। अब सिर्फ ब्लाकप्रमुख पद पर निर्वाचित होने की औपचारिकता ही शेष रह गयी है।

वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख आदेश यादव और उनकी पत्नी ने नामांकन पत्र तो खरीदा लेकिन मैदान छोड़ते हुए नामांकन दाखिल नहीं कराया। यहां बता दे कि एक वर्ष पूर्व भी वेदप्रकाश द्वारा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इसके खिलाफ तत्कालीन ब्लाक प्रमुख आदेश यादव न्यायालय चले गये तथा वह प्रक्रिया निरस्त हो गयी। इसके बाद पिछले माह पुनः वेदप्रकाश यादव अविश्वास प्रस्ताव लाये किन्तु नाटकीय मोड़ लेते हुए आदेश ने अविश्वास प्रस्ताव वाले दिन ही अपना त्यागपत्र दे दिया।

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

5 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

19 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

19 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

21 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

21 hours ago