The Voice of Bareilly since 2010

वीरपाल ने थामा शिवपाल का दामन, आंवला से हो सकते हैं लोकसभा प्रत्याशी

समाजवादी सेकुलर मोर्चाबरेली। पूर्व राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे वीरपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेकुलर मोर्चा का झण्डा थाम लिया है। समाजवादी पार्टी से इस्तीफे के साथ ही यह स्पष्ट हो गया था कि शिवपाल यादव के साथ चले जायेंगे। बिथरी से विधानसभ चुनाव लड़ चुके वीरपाल आंवला से समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के उम्मीदवार हो सकते हैं।

वीरपाल सिंह यादव ने आज लखनऊ में शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने समर्थकों के साथ समाजवादी सेकुलर मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके साथ सपा के महानगर महासचिव रहे मलखान सिंह यादव, यूथ बिग्रेड के अध्यक्ष रहे अशोक यादव, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार यादव भी मोर्चा में शामिल हो गए हैं। अब निगाहें उनके समधी महिपाल सिंह यादव पर लगी हुई हैं। हालांकि वह समाजवादी पार्टी में ही अपनी आस्था जता चुके हैं।

21 साल तक समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और मंडल प्रभारी रहे वीरपाल यादव को मोर्चा में संगठनात्मक पद दिया जा सकता है। पहले सन्हा और फिर बिथरी से विधानसभा चुनाव हार चुके वीरपाल आंवला या बदायूं से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। बिथरी विधानसभा में मिले उनके वोटों के कारण आंवला से उनकी उम्मीदवारी मजबूत दिखायी दे रही है।

इन्होंने भी ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा

वीरपाल सिंह के साथ मलखान यादव, किशन लाल यादव, अशोक यादव, डॉ देवेंद्र सिंह जिला पंचायत, विनोद यादव, आदेश यादव प्रधान, जिला पंचायत राजकुमार यादव, राजवीर सिंह यादव प्रधान, ठाकुर संतोष सिंह, जमुना प्रसाद मौर्य, अजय यादव, परमवीर प्रधान, प्रेमपाल आजाद, मुनेंद्र यादव, योगेंद्र सिंह, भारत यादव, कंचन यादव, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे शिवप्रताप सिंह यादव सहित 50 लोगों ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को ज्वाइन किया।

error: Content is protected !!