The Voice of Bareilly since 2010

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल, पांच नाबालिग समेत छह लोग गिरफ्तार

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में करीब चार माह पहले दलित महिला के साथ हुई दरिंदगी का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो और महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आनन-फानन में सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों में पांच नाबालिग समेत छह लोग शामिल हैं। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।

थाना फैजगंज बेहटा इलाके में रहने वाली करीब 30 वर्षीय महिला पांच महीने पहले लकड़ी बीनने गई थी जहां वार्ड संख्या तीन निवासी अब्दुल गनी के अलावा पांच नाबालिगों ने उसे बदनीयती से पकड़ लिया। सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और इसकी वीडियो बना ली। आरोपितों ने महिला को धमकी दी कि अगर किसी को इस वारदात की जानकारी दी तो उसके पति और बच्चों की हत्या कर दी जाएगी। वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई। इस पर पीड़िता ने खामोशी ओढ़ ली। इधर, गुरुवार को आरोपितों ने 300-300 रुपये लेकर यह वीडियो कुछ लोगों को बेच दिया। कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी जानकारी मिलते बी पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा भी शुक्रवार सुबह फैजगंज बेहटा पहुंचे और नामजद आरोपितों से पूछताछ की।

error: Content is protected !!